ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

इंफाल: मणिपर में सियासी संकट हल होता दिख रहा है। मणिपर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दिया है। मणिपुर में आज (बुधवार) भाजपा का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे। राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने कहा, 'मैंने जो फैसला किया है नियमों के मुताबिक लिया है। यह जरूरी नहीं है कि सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का न्योता दिया जाए।' राज्यपाल ने कहा कि कौन सी राजनीतिक पार्टी स्थिर सरकार दे सकती है यह देखना होता है। गौरतलब है कि मणिपुर में ओ इबोबी सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि एन बीरेन सिंह को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। बीरेन सिंह राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। उधर एनपीएफ के चार विधायकों ने मणिपुर की राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार गठन के लिए भाजपा को समर्थन देने की बात कही। बीरेन सिंह हीनगैंग विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। बीरेन सिंह ने बीते साल अक्टूबर में कांग्रेस सरकार और कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा का दामन थाम लिया था। 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में कांग्रेस ने 28 और भाजपा ने 21 सीटें जीती हैं। दोनों बहुमत से दूर हैं। लेकिन अन्य छोटे दलों, एक निर्दलीय और कांग्रेस के एक विधायक के समर्थन से भाजपा ने 32 विधायकों का समर्थन जुटा लिया है, जो सरकार बनाने के लिए काफी है।

अन्य दलों में नागा पीपुल्स फ्रंट और नेशनल पीपुल्स पार्टी को चुनाव में 4-4 सीटें प्राप्त हुई हैं ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस और लोक जनशक्ति पार्टी के हिस्से 1-1 मिली हैं। वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख