ताज़ा खबरें
मंत्री शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, जांच के लिए एसआईटी गठित

इंफाल: मणिपुर की आयरन लेडी की नाम से मशहूर इरोम शर्मीला ने अपने समाज के लोगों के लिए अपनी जिंदगी के 16 साल कुर्बान कर दिए। अफ्स्पा (आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पॉवर एक्ट) के खिलाफ 16 साल तक अनशन किया। अनशन के तोड़ने के आखिरी विकल्प के रूप में जब वह चुनाव मैदान पर उतरीं तो उन्हें समाज के लोगों ने वह सिला मिला जिस पर किसी को यकीन न हो। इरोम को चुनाव में सिर्फ 90 वोट मिले। इरोम राज्य के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ थाउबल विधान सभा सीट से उतरीं थीं। इस चुनाव में इबोबी सिंह को 18649 वोट, दूसरे स्‍थान पर रहे भाजपा प्रत्याशी बसंता सिंह को 8179 वोट, तीसरे स्थान पर रहे तृणमूल के सुरेश सिंह को 144 वोट और चौथे स्थान पर रहीं इरोम को महज 90 वोट मिले।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख