ताज़ा खबरें
'जब तक मैं जिंदा हूं, किसी योग्य शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी': ममता
राहुल गांधी बेगुसराय में 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा में हुए शामिल
यूपी: पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के दस ठिकानों पर ईडी के छापे
सेंसेक्स 3000 अंक गिरा, निफ्टी भी 1000 अंक लुढ़का, 19 करोड़ स्वाहा
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन

मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को दो महिलाओं से मारपीट का मामला सामने आया है। एक हिन्दूवादी संगठन पर मारपीट का आरोप लगा है। संगठन ने उन पर गाय के मांस की तस्करी का आरोप लगाया था लेकिन जांच में गाय नहीं उनके पास से मिला मांस भैंसे का बताया जा रहा है। हालांकि महिलाओं को अरेस्ट कर लिया गया था लेकिन आरोप है कि हिन्दूवादी संगठन ने इनसे गालीगलौज देना शुरू कर दिया और इन्हें मारना शुरू कर दिया। चश्मदीद द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोगों का एक समूह महिलाओं के साथ बदसलूकी कर रहा है और नारे लगा रहा था। कुछ लोगों ने महिलाओं को थप्पड़ भी मारे। कुछ पुलिसवाले इस समूह को दूर होने के लिए भी कहते नजर आए। यह सब तब तक घटित होता रहा जब तक पुलिस उन्हें पुलिस स्टेशन लेकर नहीं आ गई। पुलिस का कहना है कि उनके पास से 30 किलो मीट मिला है। स्थानीय डॉक्टरों ने पाया कि यह भैंसे का मीट है। पुलिस ने उन्हें भैंसे के मीट की तस्करी के आरोप में कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

रेलवे स्टेशन पर सार्वजिनक तौर पर इन महिलाओं के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करने वाले औरतों और आदमियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख