ताज़ा खबरें
बकाया नहीं दिया तो झारखंड से कोयला-खनिज नहीं जाने देंगे: मुख्यमंत्री
इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से लिया वर्ल्ड कप का बदला, सेमीफाइनल में हराया
भगवंत मान सत्ता के नशे में चूर, घमंड में किसानों को धमका रहे: कांग्रेस
किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते:कोर्ट
चुनाव मशीनरी राजनीतिक दलों संग बैठकें करके मुद्दों को हल करें:सीईसी
पंजाब:प्रदर्शन से पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया, कई नजरबंद
डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
महाराष्ट्रः बीड के सरपंच हत्याकांड में घिरे मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा

लखनऊ: बच्चा चोरी के शक में भीड़ द्वारा मारपीट की घटनाएं थम नहीं रही हैं। गुरुवार को भी सहारनपुर, बुलंदशहर, हापुड़ और रामपुर में 2 महिलाओं सहित चार लोगों को भीड़ ने पीट डाला। वहीं रामपुर में पहले युवक के साथ हुई मारपीट में पिता की ओर से 14 लोग नामजद करते हुए लगभग सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

सहारनपुर में महिला से मारपीट, 70 लोगों पर मुकदमा

सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र में कमेला कालोनी में बच्चा चोर के शक में एक महिला के साथ मारपीट की गई। महिला भीख मांगने वाली बताई जा रही है। बाद में पुलिस ने महिला को भीड़ से बचाया। भीड़ में शामिल 70 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उधर, बेहट क्षेत्र के गांव दबकौरा में मां के पास सो रहे एक आठ वर्षीय बच्चे को युवक ने चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान महिला की युवक से बच्चे को लेकर हाथापाई भी हुई। चोर ने पास में चारपाई पर सो रही परिवार की अन्य महिलाओं के बच्चों को भी उठाने का प्रयास किया, तो महिलाओं ने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ को देखकर चोर भाग निकला।

बुलंदशहर में भीड़ ने पुलिसकर्मियों को दौड़ाया, आठ पर मुकदमा

बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अंधेल में गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने घूम रहे एक युवक को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। सूचना पाकर पुलिसकर्मी युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाने पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों ने युवक को नहीं छोड़ा और पुलिसकर्मियों को ही दौड़ा लिया। जिसके बाद भारी मात्रा में पुलिस बल गांव पहुंचा और युवक को छुड़ा आठ ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आठों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

हापुड़ में विक्षिप्त महिला के साथ मारपीट

हापुड़ जनपद के कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड पर स्थित गाड़ी लुहार जाति की झुग्गियों में एक विक्षिप्त महिला घुस गई। बच्चा चोर होने के शक से महिलाओं और पुरुषों ने महिला की पिटाई की। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने विक्षिप्त को छुड़ाया।

रामपुर में बच्चा चोर समझकर मंदबुद्धि युवक को बेरहमी से पीटा

रामपुर के स्वार क्षेत्र के धनौरी गांव में बच्चा चोर की आशंका में ग्रामीणों की भीड़ ने एक मंदबुद्धि युवक को बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के पिता की ओर से 14 लोग नामजद करते हुए लगभग सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई गया है। पुलिस ने पांच लोग हिरासत में लिए हैं। पुलिस ने किसी तरह घायल के बारे में जानकारी जुटाई। उसकी पहचान हसन अली (25 वर्ष) पुत्र नामे अली निवासी खेमपुर थाना अजीमनगर के तौर पर हुई।

14 नामजद समेत सौ लोगों पर मुकदमा

क्षेत्र के धनौरी गांव में कथित बच्चा चोर की आशंका में मंदबुद्धि ग्रामीण की पिटाई के मामले में युवक के पिता की ओर से 14 नामजद और 70-80 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पांच हमलावर पुलिस की हिरासत में हैं। घटना का वीडियो वायरल होने से हमलावरों की पहचान होने में सहायता मिली। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सात आरोपी गिरफ्तार कर लिए जिन्हें जेल भेज दिया गया। इनमें पूरन, विनय, सतीश, विक्की, महेश पाल, जय प्रकाश और शामिल हैं।

आजमगढ़ में बच्चे के गोद में उठाते ही टूट पड़े लोग

आजमगढ़ के राहुल नगर मड़या मोहल्ले में बुधवार की शाम लगभग चार बजे घूम रही एक महिला घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे को गोद में उठा लिया। बच्चे के रोने पर मोहल्ले के लोगों ने महिला को दौड़ा लिया। महिला घिरते ही ईंट-पत्थर उठा कर मारने लगी। इनते में लोगों ने महिला को धर दबोचा और बच्चे को छीन लिया। महिला की जम कर धुनाई कर दी। पुलिस ने महिला को पकड़ कर कोतवाली में बंद कर दिया। सीओ सिटी इलामारन जी ने बताया कि अब तक की पूछताछ में महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं लग रही है।

बच्चा चोर का शोर, भीड़ का शिकार हो रहे बेकसूर

- मेरठ जोन में अब तक कुल 26 प्रकरण सामने आए, 56 आरोपी गिरफ्तार

- आठ मामलों में मंदबुद्धि युवक-युवती और महिलाएं भीड़ के निशाने पर रहे

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख