ताज़ा खबरें
बकाया नहीं दिया तो झारखंड से कोयला-खनिज नहीं जाने देंगे: मुख्यमंत्री
इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से लिया वर्ल्ड कप का बदला, सेमीफाइनल में हराया
भगवंत मान सत्ता के नशे में चूर, घमंड में किसानों को धमका रहे: कांग्रेस
किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते:कोर्ट
चुनाव मशीनरी राजनीतिक दलों संग बैठकें करके मुद्दों को हल करें:सीईसी
पंजाब:प्रदर्शन से पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया, कई नजरबंद
डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
महाराष्ट्रः बीड के सरपंच हत्याकांड में घिरे मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा

उन्नाव: मांखी थाना क्षेत्र के एक गांव की गैंगरेप पीड़िता ने गुरुवार को अपनी मां के साथ कलेक्ट्रेट में पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को आत्मदाह करने से रोका और सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। पीड़िता का आरोप है कि मामले में तीन आरोपितों में से दो की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सोमवार को डीएम व एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि 19 जुलाई को तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट लिखी मगर एक ही आरोपित को गिरफ्तार किया। बाकी दो फरार हैं।

पत्र में चेतावनी दी थी कि गुरुवार तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेगी। गिरफ्तारी न होने पर दोपहर पीड़िता व उसकी मां बाइक से डीएम दफ्तर पहुंचीं और दोनों आत्मदाह की कोशिश करने लगी। पहले से मौजूद पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया और सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार के समक्ष पेश किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों को आश्वासन दिया कि दो दिन में आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उसके बाद परिजन शांत हुआ और घर लौट गए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख