ताज़ा खबरें
उत्तराखंड के माणा में बर्फ में दबे 32 लोगों को बचाया, अभी 25 लापता
आतिशी ने विपक्षी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई पर अध्यक्ष को लिखा पत्र
असम चुनाव में कांग्रेस वोटर लिस्ट में बदलावों पर रखेगी पैनी नज़र
संभल की मस्जिद में अभी रंगाई पुताई नहीं होगी, हाई कोर्ट का फैसला

लखनऊ: लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी-बहुजन समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन प्रत्याशी श्रीमती पूनम सिन्हा का आज शहर में रोड-शो सम्पन्न हुआ। समाजवादी रथ पर उनके साथ सांसद श्रीमती डिम्पल यादव और बालीवुड स्टार सुश्री सोनाक्षी सिन्हा भी रोड-शो में शामिल रही। सुश्री सोनाक्षी सिन्हा शत्रुघ्न सिन्हा तथा श्रीमती पूनम सिन्हा की बेटी है। श्रीमती पूनम शत्रुघ्न सिन्हा का 6 किलोमीटर का रोड-शो जीपीओ, हजरतगंज से प्रारम्भ हुआ, जो कैपिटल चौराहा होते हुए नावेल्टी सिनेमा, लालबाग, कैसरबाग चौराहा, कैसरबाग कोतवाली होते हुए कैसरबाग बस अड्डा से अमीनाबाद रोड, अमीनाबाद चौराहा, महिला कालेज, मौलवीगंज, रकाबगंज चौरहा होते हुए हाजी साहब लड्डू चौराहा नक्खास बाजार, अकबरी गेट से चरक चौराहा, चैक चौराहा से कोनेश्वर चौराहा होते हुए घंटाघर, हुसैनाबाद में समाप्त हुआ।

समाजवादी रथ जिस-जिस रास्ते से होकर गुजरा हजारों की संख्या में सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने उनका स्वागत किया। कई जगह रोककर उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया गया। घरों की छतों और बालकनी में खड़ी महिलाओं और बच्चियों ने फूल बरसाए।

जनता का डिम्पल, पूनम और सोनाक्षी ने हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। कुछ बुजुर्ग महिलाओं ने पूनम जी को जीत का आशीर्वाद दिया। नौजवान बड़ी संख्या में सोनाक्षी सिन्हा की एक झलक पाने के लिए देर तक चैराहें पर उनकी प्रतीक्षा करते रहे। कैपिटल चौराहे के मोड़ पर एकत्र जनसमूह को श्रीमती डिम्पल यादव ने सम्बोधित किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादे किए थे, उनको अब याद भी नहीं किया जा सकता है। जनता की परेशानियां बढ़ी है। नोटबंदी-जीएसटी ने लोगों की जिंदगी नरक बना दी है। अपराध नियंत्रण के लिए समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100 और 1090 सेवा शुरू की थी उसे भी बबार्द कर दिया गया। उन्होंने जनता से अपील की कि वह 6 मई को साइकिल निशान वाला बटन दबाए ताकि अगली पीढ़ी खुशहाली में जी सके। नए भारत का निर्माण तभी होगा जब हम आप नया प्रधानमंत्री चुनेंगे।

सुश्री सोनाक्षी सिन्हा ने आज कहा कि वे अपनी मां श्रीमती पूनम सिन्हा के समर्थन में लखनऊ आई है। मेरी मां ने बहुत बहादुरी का कदम उठाया है। मेरी मां हम सबका बहुत ख्याल रखती हैं, वैसे ही वे आप सबका-लखनऊवासियों का भी ख्याल रखेगी। सोनाक्षी ने कहा कि वे अपनी मां की बेटी बनकर मतदाताओं से समर्थन की अपील की है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख