ताज़ा खबरें
सेंसेक्स 3000 अंक गिरा, निफ्टी भी 1000 अंक लुढ़का, 19 करोड़ स्वाहा
राहुल गांधी बिहार में 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में करेंगे शिरकत
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन
पीएम मोदी ने पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज 'पंबन' का किया उद्घाटन
बीड मस्जिद विस्फोट मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर लगा यूएपीए

रांची: झारखंड के लातेहार में नक्सिलयों ने पुलिस की टीम पर बड़ा हमला किया है। इस हमले में 6 जवान शहीद हो गए और पांच घायल बताए जा रहे हैं। सूचना के मुताबिक नक्सलियों ने बूढ़ापहाड़ में आईडी ब्लास्ट किया। मंगलवार की देर शाम झारखंड जगुआर के 112 बटालियन और एसाल्ट ग्रुप 40 अभियान खत्म कर बूढ़ापहाड़ से उतर रही थी। सूत्रों के मुताबिक, पहाड़ से उतरने के दौरान ही खपरी महुआ के पास तुरेर में भाकपा माओवादियों(नक्सली) द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंग विस्फोट की चपेट में सुरक्षा बलों का दस्ता आ गया। विस्फोट में 6 जवान शहीद हो गए।

इस दौरान पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ भी हुई। दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई। नक्सली शहीद जवानों के हथियार भी लूट ले गए। बूढ़ा पहाड़ में ऑपरेशन का नेतृत्व झारखंड जगुआर में प्रतिनियुक्त डिप्टी कमांडेंट स्तर के अधिकारी कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पलामू, लातेहार, गढ़वा के पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

आंध्र प्रदेश के विश्वनाथ ने की थी घेराबंदी

बूढ़ापहाड़ पर भाकपा माओवादी विश्वनाथ उर्फ संतोष ने विस्फोटकों से पूरी घेराबंदी की थी। आंध्रप्रदेश का विश्वनाथ दो साल पहले झारखंड आया था।

सुधाकरण का खास सहयोगी विश्वनाथ बारूदी सुरंग बनाने में माहिर माना जाता है। एक करोड़ का इनामी अरविंद जब बूढ़ापहाड़ पर था, तब पुलिस ने उसे दबोचने के लिए अभियान चलाया था। तभी विश्वनाथ द्वारा बारूदी सुरंग से बूढ़ापहाड़ की घेराबंदी की गई थी। पूर्व में बूढ़ापहाड़ में बारूदी सुरंग बिस्फोट में पुलिसकर्मी जख्मी भी हुए थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख