ताज़ा खबरें
यूपी: पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के दस ठिकानों पर ईडी के छापे
सेंसेक्स 3000 अंक गिरा, निफ्टी भी 1000 अंक लुढ़का, 19 करोड़ स्वाहा
राहुल गांधी बिहार में 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में करेंगे शिरकत
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन
पीएम मोदी ने पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज 'पंबन' का किया उद्घाटन
बीड मस्जिद विस्फोट मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर लगा यूएपीए

चंडीगढ़: अमृतपाल का एक नया सीटीटीवी फुटेज भी सामने आया है। टोल प्लाजा में उसे एक कार में जाते देखा गया है। यह वीडियो शनिवार रात लगभग साढ़े 11 बजे का। उधर, पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले उसके चाचा समेत पांच लोगों पर रासुका लग चुका है।

तीन दिन बीत जाने के बाद भी कट्टरपंथी अमृतपाल का कुछ भी सुराग नहीं मिल रहा है। 116 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद भी पंजाब पुलिस के हाथ खाली हैं। इस बीच अमृतपाल को लेकर नए खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि अमृतपाल भेष बदल कर भागने में सफल रहा है। उसने शाहकोट में अपना चोला बदला। यहां पैंट-शर्ट और गुलाबी पगड़ी पहनी और बाइक से भागा है।

इससे पहले वह ब्रेजा कार से नंगल अंबिया स्थित गुरुद्वारा साहिब भी गया। बताया जा रहा है कि यहां उसने खाना भी खाया। सुखदीप और गौरव नाम के दो शख्स ने अमृतपाल को दो बाइक मुहैया करवाई थी। पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया है।

इससे पहले अमृतपाल का एक नया सीटीटीवी फुटेज भी सामने आया है। टोल प्लाजा में उसे एक कार में जाते देखा गया है। यह वीडियो शनिवार रात लगभग साढ़े 11 बजे का। उधर, पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले उसके चाचा समेत पांच लोगों पर रासुका लग चुका है।

क्या बोले अधिकारी

पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि अमृतपाल सिंह नंगल अंबिया गांव में स्थित गुरुद्वारा साहिब गया था। यहां अमृतपाल ने कपड़े बदले और दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर भागा है। टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। वहीं मदद करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख