ताज़ा खबरें
महंगाई: घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़कर 853 रुपये हुई
'जब तक मैं जिंदा हूं, किसी योग्य शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी': ममता
राहुल गांधी बेगुसराय में 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा में हुए शामिल
यूपी: पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के दस ठिकानों पर ईडी के छापे
सेंसेक्स 3000 अंक गिरा, निफ्टी भी 1000 अंक लुढ़का, 19 करोड़ स्वाहा

चंडीगढ़: पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल (रिटायर्ड) जेजे सिंह शनिवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल हो गए। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल 71-वर्षीय जेजे सिंह के शिअद में शामिल होने के मौके पर पार्टी अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल मौजूद थे। जेजे सिंह 4 फरवरी को हो रहे पंजाब विधानसभा चुनाव में पटियाला शहरी सीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह के खिलाफ लड़ेंगे। सुखबीर बादल ने संवाददाताओं से कहा कि जनरल सिंह ने पटियाला शहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने में खुद ही दिलचस्पी दिखाई थी उन्होंने विश्वास प्रकट किया था कि वह पूर्व सैन्यकर्मी अमरिंदर सिंह के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। जेजे सिंह ने कहा कि एक सैनिक का बेटा आपको (अमरिंदर सिंह) हराएगा और यह होगी ऐतिहासिक जीत। शुक्रवार को जब संवाददाता सम्मेलन में अमरिंदर सिंह से शिअद द्वारा उनके खिलाफ जनरल सिंह को चुनाव मैदान में उतारने के बारे में सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा था कि सेना के इतिहास में यह पहली बार होगा कि 'एक कैप्टन, जनरल को हराएगा।'

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख