ताज़ा खबरें
'जब तक मैं जिंदा हूं, किसी योग्य शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी': ममता
राहुल गांधी बेगुसराय में 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा में हुए शामिल
यूपी: पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के दस ठिकानों पर ईडी के छापे
सेंसेक्स 3000 अंक गिरा, निफ्टी भी 1000 अंक लुढ़का, 19 करोड़ स्वाहा
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन

फतेहगढ़ साहिब: आप के संगरूर सांसद भगवंत मान ने पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिन्दर सिंह को जलालाबाद से अपने और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने की आज चुनौती दी। फतेहगढ़ साहिब विधानसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार लखबीर सिंह राय द्वारा यहां सरहिंद में आयोजित एक रैली में उन्होंने कहा, ‘अमरिन्दर सिंह की अगुवाई वाली पंजाब कांग्रेस और सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल के बीच साठगांठ है।’ मान ने दावा किया, ‘हाल ही में एक कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री और अमरिन्दर ने एक मंच साझा किया और उप मुख्यमंत्री ने अमरिन्दर के पांव छूए।’ उन दोनों ने एक दूसरे की इस तरह से तारीफ की कि कोई भी कह नहीं सकता कि वे एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी हैं। उन्होंने कहा कि अगर अमरिन्दर अकालियों के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर गंभीर हैं तो उन्हें जलालाबाद से चुनाव लड़ना चाहिए जहां का प्रतिनिधित्व सुखबीर करते हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख