ताज़ा खबरें
मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
महाकुंभ में फंसे लोगों को राहत देने की व्यवस्था करे सरकार:अखि‍लेश
राष्ट्रपति ने दिया विकसित भारत का संदेश, कुंभ हादसे पर जताया दुख

बदायूं (जनादेश ब्यूरो): उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अगले साल के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद फूंक दिया है। यादव ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत यहां विकास रैली से की। उन्होंने केंद्र सरकार पर असहयोग का आरोप लगाया वहीं प्रमुख विपक्षी दल बहुजन समाज पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने समाजवादी सरकार को फिर सत्ता में वापसी का आव्हान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का फैसला देश की दिशा तय करता है। उन्होंने कहा कि हमने अपने चुनाव घोषणा पत्र के सभी वादों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार की सत्ता में वापसी हुई, तो विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आप लोगों से अच्छे दिन का वादा किया गया था, जिसका इंतजार आप आज भी कर रहे हैं, पता नही अच्छे दिन कब आयेंगे। उन्होंने कहा कि वह लोग काम के लिहाज से समाजवादी सरकार से मुकाबला नही कर सकते। लिहाजा वह साजिश करेंगे। उन्होंने कहा कि सूखा पीड़ितों का राहत पहुंचाने की जिम्मेदारी अगर प्रदेश की है, तो उतनी ही केंद्र की भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से सूखा पीड़ितों को राहत पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि पत्थर वाली प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त थी।

लखनऊ: गाजीपुर जिले की जंगीपुर व मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा सीट पर सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) ने जीत हासिल कर ली। इन दोनों सीटों के लिए 16 मई को मतदान हुआ था। गाजीपुर में जंगीपुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी किस्मती देवी ने 22092 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रमेश सिंह पप्पू को हरा दिया है। मंत्री कैलाश यादव के निधन से यह सीट रिक्त हुई थी। इसके बाद उन्हीं की पत्नी को सपा ने प्रत्याशी बनाया और सीट अपने पास बरकरार रखी है। 16 मई को हुई वोटिंग में एक लाख 62 हजार लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। अपर निर्वाचन आयुक्त रमाकांत पांडेय के मुताबिक, गाजीपुर पीजी कालेज में सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के पहले ही राउंड से सपा की किस्मती देवी ने बढ़त बनाए रखी। सपा की किस्मती देवी ने 82316 वोट और भाजपा के रमेश सिंह ने 60224 वोट हासिल किए। सात प्रत्याशियों की लड़ाई में कांग्रेस के शैलेश सिंह को 6852 मत मिले। 1246 मतदाताओं ने नोटा का भी इस्तेमाल किया। इधर, मुरादाबाद के बिलारी विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी हाजी फहीम ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश सैनी को 7093 वोटों से हराया।

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने आगरा में ‘थीम पार्क’ विकसित करने के लिए फिल्म अभिनेता संजय खान की कंपनी किंगडम के साथ करार किया है। इस परियोजना के बारे में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा थीम पार्क परियोजना से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अखिलेश ने आज (बुधवार) कहा कि इस थीम पार्क के माध्यम से भारत की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवन्त रूप प्रदान किया जाएगा, जिससे देश के इतिहास एवं संस्कृति को जानने के इच्छुक विद्यार्थियों, पर्यटकों एवं शोधार्थियों को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके जरिए पूरी दुनिया को भारत और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी भी मिलेगी। थीम पार्क को देश की एक अभिनव परियोजना बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री यहां अपने सरकारी आवास पर आगरा थीम पार्क परियोजना के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश लघु उद्योग विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) एवं किंगडम कम्पनी के मध्य एमओयू पर दस्तखत के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि यूपीएसआईडीसी की ओर से प्रबन्ध निदेशक मनोज सिंह तथा किंगडम कम्पनी की ओर से फिल्म अभिनेता संजय खान ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

नई दिल्ली: अमर सिंह को समाजवादी पार्टी से राज्यसभा भेजने पर नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा है कि नेताजी पार्टी के मालिक हैं, वह जो चाहें फैसला ले सकते हैं। रामपुर में रेलवे स्टेशन पर आजम खां ने मंगलवार को कहा कि वह नेताजी के फैसले को चुनौती नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कहा 'जहां तक इस मामले में मैं समझता हूं कि ये एक दुखद प्रकरण है लेकिन नेता जी पार्टी के मालिक है। लिहाजा मालिक के फैसले के आगे किसी का कोई अधिकार नहीं बनता है।' समाजवादी पार्टी में अमर सिंह की मंगलवार को वापसी हो गई। सपा ने राज्यसभा के लिए 7 नामों की घोषणा की जिसमें बेनी प्रसाद वर्मा और अमर सिंह का नाम शामिल है। बेनी प्रसाद वर्मा शुक्रवार को सपा में फिर शामिल हुए। सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने इन नामों की घोषणा की। सपा ने राज्यसभा के लिए जिन नामों की घोषणा की है उनमें बेनी प्रसाद वर्मा, रेवती रमण सिंह, विषंभर निषाद, अरविंद प्रताप सिंह, संजय सेठ, सुखराम सिंह यादव और अमर सिंह शामिल हैं। गौरतलब है कि सपा ने 2010 में अमर सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख