ताज़ा खबरें
मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने आगरा में ‘थीम पार्क’ विकसित करने के लिए फिल्म अभिनेता संजय खान की कंपनी किंगडम के साथ करार किया है। इस परियोजना के बारे में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा थीम पार्क परियोजना से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अखिलेश ने आज (बुधवार) कहा कि इस थीम पार्क के माध्यम से भारत की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवन्त रूप प्रदान किया जाएगा, जिससे देश के इतिहास एवं संस्कृति को जानने के इच्छुक विद्यार्थियों, पर्यटकों एवं शोधार्थियों को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके जरिए पूरी दुनिया को भारत और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी भी मिलेगी। थीम पार्क को देश की एक अभिनव परियोजना बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री यहां अपने सरकारी आवास पर आगरा थीम पार्क परियोजना के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश लघु उद्योग विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) एवं किंगडम कम्पनी के मध्य एमओयू पर दस्तखत के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि यूपीएसआईडीसी की ओर से प्रबन्ध निदेशक मनोज सिंह तथा किंगडम कम्पनी की ओर से फिल्म अभिनेता संजय खान ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

यादव ने कहा कि इस परियोजना में कई आधारभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिनसे आगरा में आने वाले पर्यटकों को इस पार्क को देखने की उत्सुकता पैदा होगी। फलस्वरूप आगरा एवं इसके आसपास के क्षेत्रों की आर्थिक गतिविधि में बढ़ोतरी होगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख