ताज़ा खबरें
बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
विकसित भारत की बात जुमला,ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
आयकर में छूट, किसानों-एमएसएमई सेक्टर के लिए कई अहम एलान
12 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा: वित्त मंत्री
राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका

इलाहाबाद (जनादेश ब्यूरो): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में चुनावी शंखनाद करते हुए सपा और बसपा पर ज़ोरदार हमला बोल। उन्होंने ने कहा कि मायावती की सरकार में मुलायम सिंह की पार्टी भ्रष्टाचार के आरोप लगाती रही, लेकिन पांच साल होने को हैं, कोई करवाई नहीं की गई है। ऐसा ही मायावती कर रही हैं, रोज आरोप लगा रही हैं, लेकिन सत्ता में आई तो कुछ नहीं करेंगी। मोदी ने कहा की जब तक उत्तर प्रदेश में पांच-पांच साल लूट करने की ठेकेदारी बंद नहीं होगी, प्रदेश का भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को एक बार सेवा का अवसर दें, अगर हमने निजी स्वार्थ के लिए जनता का नुकसान किया, तो हमें लात मारकर निकाल देना। यह बात इलाहाबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार में उत्तर प्रदेश का दबदबा है। उन्होंने कहा कि हाल में संपन्न चुनाव में लोगों ने भाजपा का समर्थन किया है। असम में भाजपा की सरकार बनी है। जहां पर चुनाव हुआ वहां भाजपा की ताकत नहीं थी, जनता ने ताकत दी है। मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं से मोबाइल टॉर्च चलाकर असम के लोगों का अभिवादन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का जोश यूपी में बदलाव का संकेत है। प्रधानमंत्री ने कहा, 30 साल बाद हिंदुस्तान को पूर्ण बहुमत वाली सरकार मिली है, जिसका पूरा श्रेय यूपी के भाई बहनों को जाता है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) ने राज्यसभा तथा राज्य विधानपरिषद के पिछले दिनों हुए चुनाव में क्रास वोटिंग के आरोप में अपने चार विधायकों को आज (सोमवार) निलंबित कर दिया। सपा के प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार सिंह गोप ने यहां बताया कि पार्टी के प्रान्तीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुढ़ाना से पार्टी विधायक नवाजिश आलम खां, डिबाई से विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित, शिकारपुर से विधायक मुकेश शर्मा और गोपामउ से विधायक श्याम प्रकाश को राज्यसभा तथा विधानपरिषद सदस्यों के चुनाव में पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए क्रास वोटिंग करने के कारण पार्टी विधान मंडल दल तथा समाजवादी पार्टी से निलंबित कर दिया है। सपा के खिलाफ बगावत का झंडा बुलन्द करने वाले सीतापुर के बिसवां क्षेत्र से विधायक रामपाल यादव को पहले ही सपा से निकाला जा चुका है।

मथुरा: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज (सोमवार) यहाँ कैराना मामले पर भाजपा को घेरा और कहा कि वह इसे मुद्दा बनाना चाहती है, क्योंकि उसके पास और कोई मुद्दा नहीं है। साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि जवाहरबाग खाली कराने मेंं देर हुई। क्योंकि हमें वहां महिलाओं और बच्चों पर भी कार्रवाई की चिंता थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ये प्रयास बढ़ गए थे। उन्होंने शहीद एसपी सिटी मुकुल के घरवालों से मुलाकात कर शहादत पर दुख जताया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा कैराना मामले को चुनावी मुद्दा बना रही है। उन्होंने कहा कि कैराना से कब कौन क्यों गया बिना ये जाने इसे मुद्दा बनाया जा रहा है,l अगर किसी ने पांच साल पहले कैराना छोड़ा है , तब भी समाजवादी सरकार को दोषी बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि जवाहरबाग खाली करने में देरी हुई। लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रयास बढ़ गए थे। हमें इस बात की चिंता थी कि अंदर बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं और बच्चों को कोई नुकसान न पहुंचे। विपक्ष को मथुरा मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। इससे पहले एसपी सिटी के घरवालों ने उनसे सुविधा और मदद बढ़ाने की मांग की। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की दृष्टि से मुकुल की पत्नी की तरफ से दिल्ली के आसपास तैनाती की मांग रखी गई है। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। जवाहरबाग में शहीद स्मारक की मांग पर कहा कि इस पर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जाएगी।

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में चल रही भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कैराना का मुद्दा छाया रहा। पार्टी नेताओं ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी फिलहाल मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी का चेहरा तय नहीं है। इन सबके बीच नितिन गडकरी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमारी नीतियों के नतीजे आने लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार की आर्थिक नीतियों से देश को फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट दुनिया के कई देशों में है। लेकिन पिछले दो साल में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थ व्यवस्था बनी। यह नरेन्द्र मोदी की सरकार की बेहतर नीतियों के कारण संभव हुआ। विकास दर, कृषि विकास दर बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल हमारी एनडीए की सरकार के वक्त हमें राष्ट्रीय पार्टी नहीं मानते थे। अभी पांच राज्यों का चुनाव हुआ। हमने असम जीता। कर्नाटक में हैं। केरल और बंगाल में भी बढ़े हैं। देश में पविर्तन हो रहा है। पीएम मोदी की सोच, पारदर्शी काम, मेहनत और बेहतर नीतियों से देश और आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में विकास के काम से हम जीतेंगे। गडकरी ने कहा कि जनधन, फसल बीमा, मेक इन इंडिया, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं के शानदार परिणाम आ रहे हैं। देश आगे बढ़ रहा है। जनधन में खुले खातों में 36 हजार करोड़ रुपया जमा हुआ है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख