- Details
गाजियाबाद: समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने कभी भी मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा नहीं पाली है और हमेशा अपने भाई मुलायम सिंह यादव के ‘‘अनुशासित सिपाही’’ बने रहेंगे। सहारनपुर जाने के दौरान यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश कैबिनेट से बर्खास्त किए गए शिवपाल ने कहा, ‘‘ मैंने कभी नहीं चाहा कि मुख्यमंत्री बनूं। अगर मैं चाहता तो मैं 2003 में बन गया होता, लेकिन मैंने मुलायम सिंह यादव का समर्थन किया था और वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।’’ शिवपाल ने कहा कि सपा की राज्य इकाई का अध्यक्ष भले ही रहूं या न रहूं, लेकिन नेताजी (मुलायम) का एक अनुशासित सिपाही बना रहूंगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए सपा बिहार चुनाव की तरह धर्मनिरपेक्ष दलों का एक ‘महागठबंधन’ बनाएगी।
- Details
लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकारी नौकरियों में विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए अधिकतम आयु की सीमा को समाप्त किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ऐसी विधवा व तलाकशुदा महिलाएं, जो पारिवारिक या अन्य किन्हीं कारणोंवश नौकरी में भर्ती की उम्र सीमा को पार कर चुकी हैं और नौकरी में आना चाहती हैं, उनकी जरूरतों और दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री आज (गुरूवार) द न्यू इण्डियन एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा आयोजित ‘देवी विमेन पुरस्कार वितरण समारोह’ में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित करने के उपरान्त अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारी आबादी का आधा हिस्सा हैं और इनकी तरक्की के बगैर किसी भी देश व समाज की खुशहाली सम्भव नहीं है। जब तक महिलाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं के साथ-साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल नहीं होती, तब तक कोई भी प्रदेश, समाज व देश प्रगति नहीं कर सकता। श्री यादव ने पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को प्रेरणा मिलती है। महिलाओं की तरक्की समाज के साथ-साथ सरकार की भी जिम्मेदारी है। समाजवादी सरकार ने महिलाओं के उत्थान और कल्याण के लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
- Details
लखनऊ: बसपा मुखिया मायावती ने ‘कल्याण सिंह जैसी सरकार देने के भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के वायदे की तीखी आलोचना करते हुये कहा है कि वह जनता से इसके लिए माफी मांगे। मायावती का कहना है कि मुख्यमंत्री के तौर पर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना करने के कारण कल्याण सिंह सरकार को बर्खास्त किया गया था। भाजपा ने यूपी में ऐसी सरकार देने का वायदा कर प्रदेश की 22 करोड़ जनता का अपमान करने की कोशिश की है। मायावती ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि बेहतरीन शासन देने के मामले में भाजपा के पास कोई अच्छा उदाहरण नहीं है। इससे पार्टी नेतृत्व के दिवालियेपन व भाजपा की ख़स्ताहाल स्थिति को उजागर करता है। अमित शाह को यह मालूम होना चाहिये कि 1992 में कल्याण सिंह की सरकार को खराब कानून-व्यवस्था व कोर्ट एवं संविधान की अवमानना के कारण बर्खास्त किया गया था और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ था। मायावती ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार में ना तो देश की सीमा ही सुरक्षित है, और ना ही भाजपा-शासित राज्यों में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति ही बेहतर है। पूरे देश के लोग यह देख रहे हैं कि भाजपा अपनी तारीफ में जो भी दावे करती है उनमें सच्चाई कम और छलावा ज़्यादा होता है। इसी क्रम में सीमा की सुरक्षा का उनका दावा भी ग़लत है, क्योंकि सीमा पर गोलीबारी में हर दिन हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। इतना ही नहीं राजधानी दिल्ली में भी कानून-व्यवस्था पूरे तौर पर केन्द्र की भाजपा सरकार के अन्तर्गत होने के बावजूद वहाँ की हालत काफी ज्यादा खराब बनी हुई है।
- Details
लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज (गुरूवार) यश भारती सम्मान से 73 हस्तियों को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रदेश से आने वाली ये विभूतियां अपनी मेहनत और लगन से इस मुकाम पर पहुंची हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और अपने हुनर के जरिये देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रौशन किया। उन्होंने सम्मान प्राप्त करने वालों को बधाई देते हुए कहा कि इन प्रतिभाओं को सम्मानित करना और प्रदेश के युवाओं के समक्ष उन्हें एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करना समाज एवं राज्य सरकार की जिम्मेदारी है, जिससे प्रदेश के नवयुवकों को प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि यश भारती सम्मान के जरिये हमें कई महान विभूतियों की ‘रूट्स्’ का भी पता चला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार नेताजी ने 1994 में शुरू किया था। पिछली सरकार ने यश भारती समेत अन्य सभी प्रकार के सम्मानों एवं पुरस्कारों को रोक दिया था, जिसे वर्तमान सरकार ने पुनः शुरू किया है। वर्तमान समाजवादी सरकार द्वारा ऐसे सम्मान समारोहों का आयोजन कर पूरे देश में यह संदेश देने का काम किया जा रहा है कि प्रगति के लिए अपनी प्रतिभाओं का सम्मान करना भी जरूरी है। अब-तक तमाम क्षेत्र की 187 विभूतियों को यह सम्मान दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन देश की प्रगति, साहित्य, कला, खेल-कूद आदि सभी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- 'महाराष्ट्र में हिमाचल की आबादी जितने नए वोटर जोड़े गए': राहुल गांधी
- सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस
- 'राहुल गांधी विदेश में देश को नुकसान पहुंचाते हैं': विदेश मंत्री जयशंकर
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- 'मेक इन इंडिया' अच्छा आइडिया, सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल
- 'महाकुंभ में भगदड़' को लेकर संसद में हंगामा, बिरला ने जताई नाराज़गी
- बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
- बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
- विकसित भारत की दावा जुमला, ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
- राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
- आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को बनाया निशाना, फौजी की मौत
- आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- दिल्ली चुनाव: प्रचार खत्म, सभी दलों ने फूंकी जान, 5 फरवरी को वोटिंग
- वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर ऑपरेशन इलेवन से होगा क्राउड मैनेजमेंट
- महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को अभी तक नहीं दिए गए शव
- 'कुंभकरण 6 महीने जागता था, चुनाव आयोग जागता ही नहीं': केजरीवाल
- दिल्ली में 5 फरवरी को विकास का नया बसंत आने वाला है: पीएम मोदी
- चुनावी साल में बिहार को लेकर केंद्रीय आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं
- गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- खूंखार इजरायली खुफिया एजेंसी "मोसाद" ऐसे देती है टारगेट को अंजाम
- झारखंड चुनाव में इस बार आदिवासी महिलाएं तय करेंगी सत्ता का ताज