- Details
लखनऊ: शासन ने सूबे के 14 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को दिवाली से पहले सौगात दी है। वित्त वर्ष 2015-16 के लिए अराजपत्रित कर्मचारियों को 3500 रुपये की जगह 7000 रुपये बोनस देने का आदेश जारी कर दिया गया है। कर्मचारी दिवाली से पहले ही बोनस का 25 फीसदी नकद पाएंगे। बाकी 75 फीसदी रकम उनके जीपीएफ में जमा होगी। साथ ही सरकारी कर्मचारियों को अक्तूबर का वेतन 27 अक्तूबर को ही देने का आदेश जारी हो गया है। 30 को दिवाली, 31 को गोवर्धन पूजा तथा एक नवंबर को भैयादूज व चित्रगुप्त जयंती के मौके पर सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से यह आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को केंद्र सरकार की तरह प्रदेश के अराजपत्रित कर्मचारियों को भी दोगुना बोनस देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। बुधवार को यह फाइल वित्त विभाग पहुंची। इसके बाद सचिव वित्त अजय अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया। सरकार पर आएगा 967.63 करोड़ का खर्च बोनस से सरकार पर 967.63 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। बोनस दोगुना करने से सरकारी खजाने पर करीब 450 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार बढ़ा है। बोनस एक महीने के लिए दिया जाता है, लेकिन इसकी गणना 30 दिन मानकर की जाती है। अधिकतम 7000 रुपये बोनस मंजूर किए जाने पर फॉर्मूले के मुताबिक 30 दिन का बोनस 6908 रुपये मंजूर किया गया है।
- Details
लखनऊ: बरसो बरस न हुआ जो वह पांच बरस में हुआ है, जिला.. ग्राम.. तहसील... शहर... उन्नति ने सबको छुआ है... साइकिल को मिले पंख विकास के... उत्तर प्रदेश ये... अखिलेश साथ में... इतना आगे बढ़ा है बढ़ा है...बिन कहे कह जाता है परिणाम बोलता है... अजी काम बोलता है...! अखिलेश के हर आरंभ का अब अंजाम बोलता है...। समाजवादी पार्टी में हो रही उठापठक के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपना पहला ‘कैम्पेन वीडियो लांच कर दिया है। इसमें कुछ ऐसे ही गीतों के जरिये लखनऊ का जनेश्वर मिश्र पार्क, मेट्रो, लखनऊ हाट, गोमती रिवर फ्रंट समेत कई योजनाओं के लाभार्थियों के खिले हुए चेहरे दिखते हैं। वीडियो में युवाओं को प्रमुखता दी गई है। 3.30 मिनट के वीडियो ‘काम बोलता है में सपा सरकार की प्रमुख उपलब्धियां गिनवाई गई हैं। मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज पर अपलोड करने के एक घण्टे के भीतर इस वीडियो को 21 हजार से ज्यादा लोग देख चुके। यह कैम्पेन वीडियो सपा सरकार नहीं बल्कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपलब्धियों पर आधारित है। 8 बजे के बाद अपलोड इस वीडियो को एक घण्टे में ही एक हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। इसे लाइक करने वालों की संख्या भी एक घण्टे में 5 हजार से ज्यादा पहुंच चुकी है। इस वीडियो में सपा सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं का जिक्र है। कन्या विद्याधन, लैपटॉप, 1090, मुफ्त सिंचाई योजना समेत कई तरह की योजनाओं को इसमें शामिल किया गया है। वीडियो में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इनकी शुरुआत करते हुए दिख रहे हैं।
- Details
लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज (बुधवार) उनके आवास पर फिल्म अभिनेता रज़ा मुराद ने मुलाकात की। भेंट के दौरान रज़ा मुराद ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में फिल्म निर्माण से सम्बन्धित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अच्छा कार्य कर रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने की प्रदेश सरकार की नई फिल्म नीति के कारण अब यहां पर फिल्म निर्माण के लिए बेहतर माहौल है। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं को राज्य में शूटिंग करने पर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें हर सम्भव सहयोग व मदद प्रदान की जा रही है।
- Details
लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डेंगू रोग के उपचार के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस रोग से बचाव व उपचार के सम्बन्ध में जनपद स्तर पर सम्बन्धित जिलाधिकारी के नेतृत्व में एक अभियान चलाया जाए। यादव आज (बुधवार) अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में डेंगू रोग के उपचार कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने रोग के लक्षण और इलाज के साथ-साथ बचाव के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए कहा कि इसकी नियमित समीक्षा के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जाए, जो इससे जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों की मासिक समीक्षा करे। बैठक में एक टेक्निकल कमेटी के गठन का भी फैसला लिया गया। यह समिति तकनीकी परामर्श देगी। इस कमेटी में केजीएमयू, एसजीपीजीआई लोहिया संस्थान के चिकित्सक व अन्य विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री को यह भी जानकारी दी गई कि डेंगू रोग के उपचार के सम्बन्ध में अभी तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से केंद्र सरकार से धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। समय से यह धनराशि अवमुक्त न किए जाने तथा पूर्ण धनराशि उपलब्ध न कराए जाने के कारण इस रोग के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने में दिक्कत आती है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- 'महाराष्ट्र में हिमाचल की आबादी जितने नए वोटर जोड़े गए': राहुल गांधी
- सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस
- 'राहुल गांधी विदेश में देश को नुकसान पहुंचाते हैं': विदेश मंत्री जयशंकर
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- 'मेक इन इंडिया' अच्छा आइडिया, सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल
- 'महाकुंभ में भगदड़' को लेकर संसद में हंगामा, बिरला ने जताई नाराज़गी
- बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
- बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
- विकसित भारत की दावा जुमला, ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
- राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
- आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को बनाया निशाना, फौजी की मौत
- आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- दिल्ली चुनाव: प्रचार खत्म, सभी दलों ने फूंकी जान, 5 फरवरी को वोटिंग
- वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर ऑपरेशन इलेवन से होगा क्राउड मैनेजमेंट
- महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को अभी तक नहीं दिए गए शव
- 'कुंभकरण 6 महीने जागता था, चुनाव आयोग जागता ही नहीं': केजरीवाल
- दिल्ली में 5 फरवरी को विकास का नया बसंत आने वाला है: पीएम मोदी
- चुनावी साल में बिहार को लेकर केंद्रीय आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं
- गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- खूंखार इजरायली खुफिया एजेंसी "मोसाद" ऐसे देती है टारगेट को अंजाम
- झारखंड चुनाव में इस बार आदिवासी महिलाएं तय करेंगी सत्ता का ताज