ताज़ा खबरें
आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को बनाया निशाना, फौजी की मौत
आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल
मेक इन इंडिया अच्छा आइडिया,पर सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल

लखनऊ: सपा में जारी कलह के कारण सपा से मुसलमानों के वोट छिटक जाने के कयासों पर यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां का बयान आया है। उन्होंने अपने जारी किए गए बयान में‌ लिखा है कि इस समय प्रदेश व देश के राजनैतिक घटना क्रम से मुसलमान सबसे ज्यादा परेशान हैं, क्योंकि ‌उनको अपना भविष्य बहुत अंधकारमय नजर आ रहा है। उनका टूटता बिखरता सपना सबके सामने है। खेद की बात है कि बिना कुछ किए सभी ने मुस्लिम वोटों को अपनी जागीर समझ रखा है। न तो मुसलमान पानी का बुलबुला है और न ही थाली का बैगन। जिसे कहीं भी कभी भी लुढका दिया जाए। मुसलमानों की हालात पर पैनी नजर है और फैसला लेने में काफी है। फैसला अवश्य ही ऐसा होगा जिससे यह सुनिश्‍चित हो सके कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में न बन सके। मुसलमानों का बुद्घजीवी वर्ग और स्वयं मुसलमान अपना अच्छा बुरा भली प्रकार से जानते हैं। मुसलमान मुद्दों पर तथा मजबूत राजनैतिक पकड़ वाले दल या व्यक्तित्व की ओर भी अपनी नजर जमाए हुए हैं। मुस्लिम लीडरशिप तथा स्वयं मुसलमान भी सही मायनों में सेकुलर हिंदुओं के साथ ही चलना चाहते हैं लेकिन न तो हारी हुई लड़ाई लड़ना चाहते हैं और न ही बेभरोसा राजनैतिक ताकत के सहयोगी बनना चाहते हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख