ताज़ा खबरें
दिल्ली चुनाव: सरकार ने 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश किया घोषित
गंगा में नहीं चलीं नावें, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, बंद रहेगा संचालन
आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को बनाया निशाना, फौजी की मौत
आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल
मेक इन इंडिया अच्छा आइडिया,पर सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल

लखनऊ: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान और आतंकवाद पर शनिवार को कुछ अलग ही अंदाज में टिप्पणी की। भोजपुरी अध्ययन शोध केन्द्र के कार्यक्रम में वह बोले, ‘हमनी के ना आटा चाही, ना टाटा चाही, हमनी के पाकिस्तान में सन्नाटा चाही।’ आतंकवाद को पूरी दुनिया के सामने बड़ी चुनौती मानते हुए उन्होंने कहा, ‘दुनिया में सबसे बडा खतरा आतंकवाद है। इसके खिलाफ दुनिया को एक होना चाहिए।’ राजनाथ आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को लगातार घेर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा की परिवर्तन यात्राओं के दौरान पाकिस्तान उनके निशाने पर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार भोजपुरी भाषा की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। फिल्मों ने भी भोजपुरी भाषा को आगे बढ़ाया है। भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी को सरकार ने पदमश्री से सम्मानित किया है। भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात हो गयी है और वह इससे सहमत हैं। राजनाथ ने कार्यक्रम से इतर 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने को लेकर संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि इस फैसले को आतंकवाद पर प्रहार के रूप में देखा जा रहा है।

लखनऊ: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी मंदिर बनाने के लिए कटिबद्ध है। शाह ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘भाजपा का रुख साफ है। मामला अदालत में है। या तो अदालत के फैसले या सर्वसम्मति से ही फैसला होगा।’ उन्होंने कहा कि जहां तक मंदिर निर्माण का प्रश्न है, भाजपा मंदिर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जब मंदिर निर्माण को लेकर सुब्रहमण्यम स्वामी के बयान पर सवाल हुआ तो शाह बोले कि स्वामी ने जो कहा है, वह उनका बयान है और इस पर वह कुछ टिप्पणी नहीं करना चाहते।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि 500 और 1000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध लगाने भर से ही काले धन पर रोक लगाने का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। अखिलेश ने कहा, 'ये अच्छी बात है कि भ्रष्टाचार रुके और जनता को जानकारी मिले कि भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए। लेकिन केवल 500 और 1000 रुपये के नोट बदलने से समस्या का समाधान नहीं होगा। जो ऐसे नोट रखते थे। अब 2000 रुपये के नोट का इंतजार कर रहे हैं।' उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से अलग से बातचीत करते हुए कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे जैसी योजनाएं आने वाले समय में देश की उपलब्धियों में गिनी जाएंगी। देश का भविष्य उत्तर प्रदेश के भविष्य पर निर्भर करता है। यदि राज्य का भविष्य उज्ज्वल है, तो देश का भविष्य भी उज्ज्वल होगा।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिये अपनी रैलियों का आगाज आगामी 23 नवम्बर को गाजीपुर में आयोजित होने वाली रैली से करेंगे। सपा में विलीन हुए कौमी एकता दल के महासचिव रहे मिसबाहुद्दीन ने शुक्रवार को यहां बताया कि सपा मुखिया आगामी 23 नवम्बर को गाजीपुर के आरटीआई मैदान में एक विशाल रैली को सम्बोधित करेंगे। पहले यह रैली 11 नवम्बर को होनी थी लेकिन मुलायम के व्यस्त होने की वजह से वह नहीं हो सकी। उन्होंने दावा किया कि यह रैली अगली 14 नवम्बर को इसी मैदान पर होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली से बड़ी होगी। इसमें पूर्वांचल के आठ जिलों गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, बनारस, सोनभद्र, भदोही, चन्दौली और जौनपुर से लाखों कार्यकर्ता पहुंचेंगे। मिसबाहुद्दीन ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज इस रैली की तैयारियों के सिलसिले में इन सभी जिलों के विधायकों, पार्टी जिलाध्यक्षों, जिला पंचायत अध्यक्षों तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि चूंकि यह आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुलायम की पहली रैली होगी, लिहाजा इसे भव्य और विशाल बनाने के लिये सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख