ताज़ा खबरें
महाकुंभ की अव्यवस्था को नेता सदन अपने में भाषण नकार दें: अखिलेश
दिल्ली चुनाव: सरकार ने 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश किया घोषित
गंगा में नहीं चलीं नावें, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, बंद रहेगा संचालन
आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को बनाया निशाना, फौजी की मौत
आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल
मेक इन इंडिया अच्छा आइडिया,पर सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि भाजपा जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति नहीं चाहती बल्कि ‘पॉलिटिक्स आफ परफारमेंस’ चाहती है। अमित शाह ने यहां बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय में ‘यूपी के मन की बात’ कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद करते हुए कहा, ‘जातिवाद हावी है। ज्यादातर पार्टियां परिवार की पार्टियां बनकर रह गयी हैं। वहां बेटा होते ही तय हो जाता है कि पार्टी का अगला नेता कौन होगा। कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा, ये आप सब बता सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘आप ये कभी नहीं बता सकते कि भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा? जातिवाद और परिवारवाद ने राजनीति में जवाबदेही कम की है और काम का महत्व कम कर दिया है। भाजपा चाहती है कि ये देश ‘पॉलिटिक्स आफ परफारमेंस’ की ओर बढ़े। जो काम करेगा, जनता उसे स्वीकार करेगी और जो नहीं करेगा, जनता उसे निकाल देगी।’ शाह ने कहा कि जनतंत्र के जिम्मेदार नागरिक के नाते सोचना होगा कि देश कैसा हो। युवाओं को इस बारे में सोचना होगा। लोकतंत्र को जातिवाद से ऊपर उठाना होगा। काले धन पर अमित शाह ने सख्त लहजे में चेताया, ‘मोदी सरकार काले धन के मामले में किसी को नहीं बख्शेगी। मैं मानता हूं कि करोड़ों रुपये के काले धन पर सिर्फ भारत के युवाओं का अधिकार है, अन्य किसी का नहीं।’

लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती ने आज (शनिवार) कहा कि मुसलमानों का हित सपा में सुरक्षित नहीं है और सपा को वोट देने का मतलब भाजपा की जीत सुनिश्चित करना है। मायावती ने एक बयान में कहा, ‘उत्तर प्रदेश के सर्वसमाज के साथ साथ मुस्लिम समुदाय को यह समझना बहुत जरूरी है कि उनका हित सपा में बिल्कुल सुरक्षित नहीं है .. अब दो खेमों में बंटी सपा को वोट देने का मतलब है भाजपा को मजबूत करना और उसे जिताना।’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से सपा सरकार बनी है, तब से कानून का राज समाप्त हो गया है और उसकी जगह गुंडों, बदमाशों, माफियाओं, अराजक, भ्रष्ट और सांप्रदायिक तत्वों का जंगलराज चल रहा है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सपा परिवार में आपसी बर्चस्व को लेकर मचे घमासान की वजह से कानून व्यवस्था की स्थिति और दयनीय हो गयी है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार की ड्रामेबाजी और ढुलमुल नीति एवं भाजपा से उसकी मिली-भगत के कारण ही प्रदेश में अनेक छोटे बडे सांप्रदायिक दंगे हुए और लाखों लोग प्रभावित हुए।

लखनऊ: 'यूपी 100 सेवा' के शुभारम्भ के मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, अभी तक कोई समस्या होने पर आपको पुल‌िस के पास जाना पड़ता था, लेक‌िन अब 100 नंबर म‌िलाने पर 15 से 20 म‌िनट में पुल‌िस मदद के ल‌िए आपके पास पहुंचेगी। उन्होंने कहा क‌ि लोगों को पुल‌िस के समय से न पहुंचने की श‌िकायत थी अब पुल‌िस समय से घटनास्थल पर पहुंचेगी। सीएम ने कहा क‌ि व्यवस्था अच्छी होगी तब व‌िरोध‌ियों को जवाब म‌िलेगा। सीएम अख‌िलेश ने कहा क‌ि अभी इस योजना की शुरुआत स‌िर्फ 11 ज‌िलों में हुई है, आने वाले समय में पूरे उत्तर प्रदेश में ये सुव‌िधा लागू होगी। यूपी की पूरी जनता को ये भरोसा होगा क‌ि 100 नंबर अगर म‌िलाएंगे तो 10 से 20 म‌िनट में पुल‌िस सामने खड़ी होगी। अख‌िलेश ने कहा, धीरे-धीरे इसकी कम‌ियां भी दूर होंगी। उन्होंने कहा क‌ि समाजवाद‌ियों पर व‌िकास को लेकर कोई सवाल नहीं उठा सकता लेक‌िन कई बार व‌िरोधी लोग सवाल करते थे क‌ि कानून व्यवस्था को लेकर क्या जवाब दोगे? कम से कम आने वाले समय में ये व्यवस्था जब बहुत अच्छी हो जाएगी तो सवाल उठाने वालों को जवाब म‌िलेगा। इस मौके पर उन्होंने पर‌ियोजना से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद द‌िया। अख‌िलेश ने कहा क‌ि इस कॉल सेंटर में सभी लड़क‌ियां हैं। फोन करने वाले लोगों को अकसर श‌िकायत रहती थी क‌ि बात करने वाले का व्यवहार नहीं अच्छा है, भाषा नहीं अच्छी है तो अब समस्या भी दूर हो जाएगी। आपको खुद महसूस होगा क‌ि ये बदलाव समाजवादी लाए हैं।

नई दिल्ली: कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि प्रियंका गांधी पार्टी का प्रचार करेंगी और अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि वह अहम भूमिका निभाने जा रही हैं। पहले हर चीज पर फैसला हो जाने दीजिए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख राजबब्बर ने कहा कि यह तय किया गया है कि वह राज्य चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। उन्होंने प्रचार के लिए हमारा आग्रह स्वीकार लिया है। जब हमें उनका कार्यक्रम मिल जाएगा हम उस हिसाब से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनावी कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद राज्य में प्रचार के लिए उनकी योजना को लेकर और पता चलेगा। इससे पहले राजबब्बर ने कहा था कि प्रियंका की मौजूदगी से पार्टी के लोगों के साथ ही राज्य के लोगों के बीच विश्वास बढ़ेगा और उन्हें नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अगर वह पयार्प्त समय देती हैं तो प्रियंका उत्तर प्रदेश में सभी 403 निवार्चन क्षेत्रों में प्रचार कर सकेंगी। पूर्व में, प्रियंका ने अमेठी और रायबरेली लोकसभा क्षेत्रों के बाहर प्रचार नहीं किया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख