ताज़ा खबरें
दिल्ली चुनाव: 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत के आसार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े

मुजफ्फरनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज (गुरूवार) चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अब भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने मुजफ्फरनगर के खतौली में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर कई वार किए। आम बजट पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी भी बजट से अच्छे दिन नहीं आए। अब चौथे बजट में किसान, युवाओं और मज़दूरों के लिए कुछ भी नहीं है। नोटबंदी के बाद बैंक की कतारों में कई लोगों की मौत हो गई, लेकिन देश को कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कालेधन के मामले में सबसे ज्यादा चालू भाजपा वाले हैं। अखिलेश ने कहा कि पैसा काला या सफेद नहीं होता, बल्कि उसका लेन-देन में काला और सफेद होता है। अखिलेश यादव ने कहा कि एक ने लाइन में लगे लगे बच्चे को जन्म दिया। उन्हानें बच्चे का नाम खजांची रख दिया। मैंने उस गरीब परिवार को बुलाया और 2-2 लाख रुपये दिए। भाजपा कहती है कि सरकार बनने पर पलायन सेना बनाएंगे। भाजपा के ही कितने नेता पलायन करके आएं हैं। प्रधानमंत्री मोदी खुद पलायन करके आए हैं। वे पहले गुजरात से यूपी आए और फिर दिल्ली चले गए। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा व्यापारी दुखी हैं। ये कहीं लड़ाई में नहीं हैं। लडाई से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं। पहले थोड़ा बहुत कंफ्यूज़न था कि यूपी में सरकार किसकी बनेगी, लेकिन अब कांग्रेस के आने से पूरी तरह से साफ हो गया कि सरकार सपा-कांग्रेस गठबंधन की बनेगी।

कई लोग कहते हैं कि कांग्रेस को इतनी ज्यादा सीटें क्यों दे दी। मैं कहता हूं कि बड़ा दिल है और हम लोग कंजूस नहीं हैं। अगर एक बार फिर से सपा-कांग्रेस अलायंस की सरकार बनेगी तो नेताजी का सम्मान ही सबसे ज्यादा बढ़ेगा। सीएम ने कहा कि ये चुनाव न सिर्फ यूपी का चुनाव है, बल्कि पूरे देश का चुनाव है। ये देश का भविष्य बनाएगा। बजट पर बोलते हुए कहा कि अब तो बजट आ गया है। केंद्र सरकार ने सबके खाते में 15 लाख भेजने की बात की थी। लेकिन 15 लाख क्या 15 हजार रुपये खाते में नहीं आए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख