ताज़ा खबरें
बकाया नहीं दिया तो झारखंड से कोयला-खनिज नहीं जाने देंगे: मुख्यमंत्री
इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से लिया वर्ल्ड कप का बदला, सेमीफाइनल में हराया
भगवंत मान सत्ता के नशे में चूर, घमंड में किसानों को धमका रहे: कांग्रेस
किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते:कोर्ट
चुनाव मशीनरी राजनीतिक दलों संग बैठकें करके मुद्दों को हल करें:सीईसी
पंजाब:प्रदर्शन से पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया, कई नजरबंद
डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
महाराष्ट्रः बीड के सरपंच हत्याकांड में घिरे मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: सीबीआई ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता का सड़क दुर्घटना मामले में बयान दर्ज किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई उन्नाव बलात्कार पीड़िता को लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से विमान के जरिये इलाज के लिए दिल्ली ला कर एम्स में भर्ती कराया गया था। अधिकारियों ने बताया कि उसकी हालत में सुधार है और उसे वार्ड में ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि हालत में सुधार के बाद सीबीआई ने पीड़िता का बयान दर्ज किया।

यह बयान सड़क दुर्घटना मामले में दर्ज किया गया जिसमें उसकी दो रिश्तेदार की मौत हो गई और वह तथा उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्नाव की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि उत्तर प्रदेश के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने 2017 में उसके साथ बलात्कार किया था। तब वह अवयस्क थी। सेंगर भाजपा से पिछले माह निष्कासित किए जा चुके हैं। पीड़िता के चाचा ने सड़क दुर्घटना में सेंगर के करीबियों का हाथ होने का आरोप लगाया है।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के वकील की हालत अभी भी गंभीर है और वह आईसीयू में हैं जिसकी वजह से उनका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। गौरतलब है कि 28 जुलाई को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक ट्रक ने पीड़िता की कार को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिसमें उसके दो संबंधियों की मौत हो गई थी और उसका वकील घायल हो गया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख