ताज़ा खबरें
दिल्ली में 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल: सिरसा
उत्तराखंड हिमस्खलन में चार लोगों की मौत, 5 मजदूरों की तलाश जारी

वाराणसी: बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमडी थर्ड ईयर की छात्रा मनीषा कुमारी ने अपने हास्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है लेकिन उसमें क्या लिखा है अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है। बिहार की रहने वाली मनीषा के घर वालों का पुलिस इंतजार कर रही है। लेडी डॉक्टर हॉस्टल में रहने वाली एमडी की छात्रा मनीषा को अंतिम बार लोगों ने शुक्रवार को देखा था। शनिवार को वह अपने कमरे से भी नहीं निकली। शनिवार को क्लास करने भी नहीं गई थी।

रविवार की सुबह देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो पास के कमरे में रहने वाली लड़कियों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर चीफ प्रॉक्टर वार्डन को सूचना दी गई। वार्डन की सूचना पर अधिकारी अौर लंका थाने की पुलिस भी पहुंची। दरवाजा तोड़ा गया तो शव पंखे के सहारे लटक रहा था। पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

मनीषा को जानने वालों के अनुसार पिछले कई महीने से वह डिप्रेशन की शिकार हो गई थी। उसे टीवी भी हुआ था। इसके चलते वह काफी चिंतित रहती थी। पुलिस को उसके घर वालों के आने का इंतजार है। शव को मोर्चरी में रख दिया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख