ताज़ा खबरें
उत्तराखंड के माणा में बर्फ में दबे 32 लोगों को बचाया, अभी 25 लापता
आतिशी ने विपक्षी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई पर अध्यक्ष को लिखा पत्र
असम चुनाव में कांग्रेस वोटर लिस्ट में बदलावों पर रखेगी पैनी नज़र
संभल की मस्जिद में अभी रंगाई पुताई नहीं होगी, हाई कोर्ट का फैसला

लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में करारी हार पर अपनी पार्टी के सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पैनलिस्ट को हटा दिया है साथ ही चैनल पर किसी भी प्रवक्ता के पार्टी का पक्ष रखने पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि पिछली बार की तरह इस बार भी सपा यूपी में 5 सीटों पर ही सीमित रह गई। जबकि बसपा व रालोद के साथ उसका गठबंधन बेहद मजबूत माना जा रहा था। यूपी की 80 सीटों में से भाजपा को सर्वाधिक 62 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, गठबंधन सिर्फ 15 सीटों पर ही सीमित रह गया। वहीं, अपना दल (एस) को दो व कांग्रेस को एक सीट मिली है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख