ताज़ा खबरें
उत्तराखंड के माणा में बर्फ में दबे 32 लोगों को बचाया, अभी 25 लापता
आतिशी ने विपक्षी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई पर अध्यक्ष को लिखा पत्र
असम चुनाव में कांग्रेस वोटर लिस्ट में बदलावों पर रखेगी पैनी नज़र
संभल की मस्जिद में अभी रंगाई पुताई नहीं होगी, हाई कोर्ट का फैसला

मिर्जापुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें 'अभिनेता' करार दिया और कहा कि इससे अच्छा होता कि अमिताभ बच्चन को प्रधानमंत्री बना दिया जाता। प्रियंका ने मिर्जापुर में रोडशो के बाद कहा 'प्रधानमंत्री मोदी कोई नेता नहीं हैं, बल्कि अभिनेता हैं। इससे अच्छा होता अगर अमिताभ बच्चन को प्रधानमंत्री बना दिया जाता।' उन्होंने केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए कहा 'भाजपा का एकमात्र मकसद सत्ता हथियाना है। मोदी पिछले लोकसभा चुनाव में जनता से किये गये तमाम वादों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं। कांग्रेस झूठे वादे करने के बजाय किसानों, गरीबों और युवाओं के हित में काम करती है।'

कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में किये गये कार्यों का हिसाब देने में नाकाम रहे हैं। देश में एक ऐसी सरकार है जिसने देश की संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर करने का काम किया है। भाजपा के सारे वादे खोखले साबित हुए हैं। प्रियंका ने बीच में अज़ान की आवाज सुनकर अपना भाषण रोक दिया। अज़ान पूरी होने के बाद उन्होंने अपना सम्बोधन दोबारा शुरू किया।

कांग्रेस महासचिव ने किसानों से कहा कि जब छुट्टा पशु आपके खेत खाये जा रहे हैं, तब क्या खुद को चौकीदार कहने वाले सरकार के मंत्री आपके खेत की रखवाली करने आते हैं। नोटबंदी से देश में कालाधन वापस लाने की बात कही थी। कुछ नहीं आया, सिवाय परेशानियों के। इसके अलावा 50 लाख रोजगार घटे हैं।

उन्होंने कहा कि पांच साल पहले वादा किया था कि हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे, मगर सचाई क्या निकली? मोदी के शासन में पांच करोड़ रोजगार घट गये। तमाम नौजवान सड़क पर आ गये। किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात कही गयी। क्या हुआ, किसान की आमदनी आधी हो गयी है। प्रियंका ने कहा कि पिछले पांच सालों से किसान बेहाल हैं। उन्हें उपज का सही दाम नहीं मिल रहा और देश में 12 हजार किसानों ने खुदकशी की है।

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो गरीबों को न्याय योजना के तहत 72 हजार रुपये सालाना मिलेंगे। किसानों, गरीबों और युवाओं का भविष्य सुधरेगा। इससे पहले, प्रियंका ने मिर्जापुर में कांग्रेस प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी के समर्थन में रोडशो किया। रोडशो नगर के डंकीनगंज चौराहे से शुरू होकर वासलीगंज के संकट मोचन चौराहे तक चला। करीब दो किलोमीटर लम्बा रोडशो साढ़े ग्यारह बजे शुरू होकर अपराह्न ढ़ाई बजे समाप्त हुआ। जगह-जगह प्रियंका गांधी का स्वागत गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर किया गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख