ताज़ा खबरें
उत्तराखंड के माणा में बर्फ में दबे 32 लोगों को बचाया, अभी 25 लापता
आतिशी ने विपक्षी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई पर अध्यक्ष को लिखा पत्र
असम चुनाव में कांग्रेस वोटर लिस्ट में बदलावों पर रखेगी पैनी नज़र
संभल की मस्जिद में अभी रंगाई पुताई नहीं होगी, हाई कोर्ट का फैसला

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा निषादराज की मूर्ति लगाने के वायदे पर तंज किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि यह 34 करोड़ की मूर्ति बनाएंगे। कांट्रैक्ट संघ के किसी सदस्य को दिलाएंगे। सामान चीन से मंगवाएंगे। देखने का टिकट लगाएंगे। और इसी तरह आपको झूठ बोल कर अमीरों को और अमीर बनाएंगे। जबकि हम स्कूल, अस्पताल और सड़कें बनवा कर सबके लिए एक बेहतर भविष्य बनाएंगे।

बताते चलें कि अमित शाह ने हाल ही में अपनी चुनावी रैलियों निषादों व मल्लाह समुदाय को लुभाने के लिए इलाहाबाद में 34 करोड़ रुपये की लागत से निषादराज की मूर्ति लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जहां केवट ने श्रीराम के चरण धोए, वहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार निषादराज की 80 फीट ऊंची मूर्ति लगवाएगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख