ताज़ा खबरें
उत्तराखंड के माणा में बर्फ में दबे 32 लोगों को बचाया, अभी 25 लापता
आतिशी ने विपक्षी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई पर अध्यक्ष को लिखा पत्र
असम चुनाव में कांग्रेस वोटर लिस्ट में बदलावों पर रखेगी पैनी नज़र
संभल की मस्जिद में अभी रंगाई पुताई नहीं होगी, हाई कोर्ट का फैसला

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि महागठबंधन ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। ऐसी नींद उड़ाई है कि इन्हें 2014 में किये एक भी वादे याद नहीं है। भाजपा का होश ऐसा उड़ गया है कि दो करोड़ नौकरियों पर बात भी नहीं कर पा रहे हैं। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने किसानों को लागत डेढ़ गुना मुनाफा देने का वादा किया था उसका कोई पता नहीं है। जहां एक ओर किसान मेहनत करते और पसीना बहाते मर गया, वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार में किसानों का 5 किलो यूरिया चुरा लिया गया। भाजपा सरकार में जानवरों का आतंक बढ़ गया है। किसान अपने खेतों की रखवाली करने में परेशान है।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार गांव-गांव सिलेन्डर भिजवाने का दावा कर रही है। लेकिन सिलेन्डर की बढ़ी कीमत पर चुप्पी साधे हुए हैं। जिस गरीब को सिलंडर मिला वो बेचारा दोबारा नहीं भरा पाया। भाजपा ने गरीब माताओं को मिलने वाला 500 रूपये की समाजवादी पेंशन को बंद कर दिया। 

सपा अध्यक्ष ने आज लोकसभा क्षेत्र गोण्डा के प्रत्याशी विनोद सिंह उर्फ पण्डित सिंह और श्रावस्ती के प्रत्याशी रामशिरोमणि वर्मा, कैसरगंज के प्रत्याशी चन्द्रदेव राम यादव के पक्ष में बलरामपुर और गोण्डा में तथा बहराईच में शब्बीर बाल्मीकि के पक्ष में चुनावी सभाएं की।

उन्होंने बहराईच में महागठबंधन के प्रत्याशी शब्बीर बाल्मीकि के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता का जोश और उत्साह बता रहा है कि बहराइच और श्रावस्ती से गठबंधन का प्रत्याशी जीत रहा है। अगर दो दलों का गठबंधन महामिलावट है तो भाजपा के 38 दलों से गठबंधन में कितनी मिलावट होगी?

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग ‘डराकर‘ राजनीति करना चाहते हैं। इन्होंने समाज में नफरत की जो दीवार बनायी है महागठबंधन उसे गिराने का काम करेगा। संविधान से जो अधिकार हमें मिले हैं जिसमें नौकरी-पढ़ाई में मदद मिल जाती थी उसे भी भाजपा ने छीन लिया है। भाजपा जातियों को जातियों से लड़वा रही है। हम समाजवादी किसी के बीच झगड़ा नहीं लगाना चाहते। आबादी के हिसाब से गिनती हो जाए और सबको हक मिल जाए, हम समाजवादी इसके पक्षधर है। भाजपा के मुख्यमंत्री संविधान विरोधी बयान देते है। उनका कहना है कि कानून व्यवस्था बनानी है तो ठोक दो। इसी कारण लखनऊ में एक बड़े अधिकारी को पुलिस ने ठोक दिया। मुख्यमंत्री जी की ठोको नीति को एक भाजपा सांसद ने समझ लिया और विधायक जी को 21 बार जूतों से पिटाई कर दी।

यादव ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल में एक हजार से ज्यादा शिक्षामित्रों ने आत्महत्या कर लिया। आतंकवाद का बुरा हाल रहा, किसानों की आत्महत्या में तीव्र बढ़ोत्तरी हुयी। सवाल पूछने पर देशद्रोही घोषित कर दिया जाता है।

यादव ने कहा कि सीतापुर से बहराइच वाला पुल समाजवादियों ने बनाया, कतरनिया घाट में पुल समाजवादी सरकार में बना जहां पहले सिर्फ टाईगर आते थे अब वहां टूरिस्ट भी आने लगे। अखिलेश यादव ने मतदाताओं से महागठबंधन के प्रत्याशियों की जीत की अपील करते हुये कहा कि जो सरकार एक सिपाही से डर जाए वो सरकार देश के दुश्मनों से क्या मुकाबला करेगी। इसलिए गठबंधन को जिताइये, नफरत मिटाइये, नया प्रधानमंत्री बनाइये।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख