ताज़ा खबरें
विपक्षी दलो ने भारतीयों के निर्वासन के अमेरिकी तरीके पर उठाए सवाल
पीएम मोदी बोले- कांग्रेस सरकार की नाकामी पर हिंदुओं ने गाली सुनी
भारतीयों के साथ अमेरिकी व्यवहार पर संसद में हंगामा, लोकसभा स्थगित
अमेरिका ने भारतीयों को किया डिपोर्ट - हथकड़ी लगा संसद पहुंचा विपक्ष
जनगणना में विलंब से सामाजिक 'नीतियों-कार्यक्रमों' को नुकसान: कांग्रेस

आगरा: ताजमहल पर हमले की धमकी, रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने के बाद कैंट स्टेशन पर लॉ इंटेनसिटी के दो धमाके से हडंकप मच गया है। पुलिस अधिकारी कैंट स्टेशन पर छानबीन में जुटे हुए हैं। आगरा कैंट स्टेशन परिसर से शनिवार सुबह सफाई कर्मी कूडा उठा रहे थे, ट्रैक्टर ट्रॉली पास में ही खडी थी, कूडा उठाते समय धमाके की आवाज से खलबली मच गई। इसके कुछ देर बाद ही एक और धमाके की आवाज आई, यह धमका स्टेशन के पास स्थित घर की छत पर बताया जा रहा है। हालांकि, धमाकों की इंटेनसिटी बहुत कम थी, इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। मगर, आईएसआईएस की धमकी के बाद हो रही घटनाओं से रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस सतर्क हो गई है। आगरा कैंट क्षेत्र में छानबीन की जा रही है। धमाके के बारे में भी पूछताछ हो रही है। कूडे में हुए धमाके की जांच के लिए फोरेंसिक टीम पहुंच गई है, धमाके वाले स्थान को पुलिस ने कवर कर लिया है और पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। आगरा में ताजमहल की सुरक्षा बढा दी है। रात को आगरा में रेलवे ट्रैक पर बडा पत्थर रखकर ट्रेन एक्सीडेंट की साजिश रची गई, पपत्थर के नीचे धमकी भरा पत्र भी मिला है। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। रेलवे ट्रैक की भी सुरक्षा बढा दी गई है। ताज के वॉचिंग टॉवर से ताज की 24 घंटे निगरानी हो रही है। नाइट विजन कैमरे लगाए गए हैं। आइएसआइएस (इस्लामिक स्टेट इराक एंड सीरिया) के माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर गुरुवार को ताजमहल पर हमला करने की धमकी का मामला सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियां हरकत में आ गईं।

ताजमहल की सुरक्षा बढा दी गई है। वहीं, शुक्रवार रात को भांडई, मलपुरा आगरा में रेलवे ट्रैक पर बडा पत्थर रख दिया, यह पत्थर लोको पायलट को दिखाई दे गया, उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को नियंत्रित किया, नहीं तो बडा हादसा हो सकता था। रेलवे पुलिस के साथ ही रेलवे कर्मियों ने पहुंचकर ट्रैक से पत्थर उठाया, उसके नीचे धमकी भरा पत्र मिला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एडीजी कानून एवं व्यवस्था दलजीत चौधरी का कहना है कि जानकारी मिलने के बाद ताजमहल के आसपास की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। जवान चप्पे-चप्पे पर नजर बनाये हुए हैं। ताज में सघन चेकिंग के साथ ही आसपास के इलाके में फ्लैग मार्च भी किया गया। आईएस से जुड़े ‘अहवाल उम्मत मीडिया सेंटर ने एक ग्राफिक्स जारी किया है। इसमें भारत पर हमलों के साथ ही ताज महल को टारगेट पर दिखाया गया है। इस ग्राफिक्स को 14 मार्च को अहवाल उम्मात मीडिया सेंटर से टेलिग्राम पर भेजा गया। ग्राफिक्स में एक नकाबपोश हथियारबंद व्यक्ति को दिखाया गया है जो ताजमहल की तरफ मुंह करके खड़ा है। ग्राफिक के ऊपर लिखा है न्यू टारगेट यानी अगला लक्ष्य। उसी के ठीक नीचे अरबी भाषा में लिखा है आगरा इश्तीशादी यानी आगरा शहीद साधक।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख