ताज़ा खबरें
विपक्षी दलो ने भारतीयों के निर्वासन के अमेरिकी तरीके पर उठाए सवाल
पीएम मोदी बोले- कांग्रेस सरकार की नाकामी पर हिंदुओं ने गाली सुनी
भारतीयों के साथ अमेरिकी व्यवहार पर संसद में हंगामा, लोकसभा स्थगित
अमेरिका ने भारतीयों को किया डिपोर्ट - हथकड़ी लगा संसद पहुंचा विपक्ष
जनगणना में विलंब से सामाजिक 'नीतियों-कार्यक्रमों' को नुकसान: कांग्रेस

आगरा: आगरा के पिनाहट में भाजपा नेता के पुत्र ने नशे में पुलिस के साथ गाली गलौज कर दी। इस पर पुलिस उसे ले जाने लगी, यह देख भाजपाइयों ने थाना घेर लिया और पुलिस की पिटाई कर दी। बचाव में पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंचा तब भाजपाई शांत हुए। पुलिस पर हमले में कई पुलिसवाले घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता के पुत्र ने पुलिस से गाली गलौज करने पर पकड़ कर थाने लाते समय भाजपाइयों ने थाना घेर लिया। भाजपा नेता के पुत्र को छुड़ाने के लिये भाजपाइयों ने थाना परिसर के अंदर पथराव कर दिया। मुंशी व पुलिसकर्मियों को थाने के अंदर दौड़ा कर पीटा। पुलिसकर्मियों पर बरसाई लाठियां। पुलिस को बचाव में फायरिंग करनी पड़ी। घटना से कस्बे में भगदड़ मच गई और बाजारों को कर दिया गया। बवाल से निपटने के लिए पीएसी बुलानी पड़ी, फिलहाल मामला शांत है। भाजपाइयों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख