ताज़ा खबरें
विपक्षी दलो ने भारतीयों के निर्वासन के अमेरिकी तरीके पर उठाए सवाल
पीएम मोदी बोले- कांग्रेस सरकार की नाकामी पर हिंदुओं ने गाली सुनी
भारतीयों के साथ अमेरिकी व्यवहार पर संसद में हंगामा, लोकसभा स्थगित
अमेरिका ने भारतीयों को किया डिपोर्ट - हथकड़ी लगा संसद पहुंचा विपक्ष
जनगणना में विलंब से सामाजिक 'नीतियों-कार्यक्रमों' को नुकसान: कांग्रेस

इटावा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शर्मनाक पराजय के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अपने बेटे अखिलेश यादव का बचाव करते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने आज (शनिवार) कहा कि हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। होली के लिए सैफई आये मुलायम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। हम मतदाताओं को समझाने में नाकाम रहे। हार के लिए हर कोई जिम्मेदार है। किसी एक को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।’’ उन्होंने कहा कि जनता का झुकाव भाजपा की ओर था, क्योंकि उसने कई वायदे किये थे। देखते हैं कि कितने वायदे पूरे होते हैं। मुलायम के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव भी सुबह इटावा में थे। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनावों में खराब प्रदर्शन की वजहों का आकलन कर रही है। ‘‘राजनीति में आप जीतते हैं और हारते भी हैं। सपा ने संघर्ष किया। हम फिर संघर्ष करेंगे और जीतेंगे।’’

इस चुनाव में सपा केवल 47 सीटें जीत पायी जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को सात सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख