देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले में माणा के पास बुधवार सुबह भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हैलीकाप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई। उच्च पदस्थ पुलिस सूत्रों ने बताया कि माणा के पास घसतोली हैलीपैड पर हुई क्रैश लैंडिंग के समय हैलीकाप्टर में क्रू के सदस्यों समेत 14-15 लोग सवार थे। हालांकि, कै्रश लैंडिंग के दौरान उसमें सवार लोग सुरक्षित हैं और उनमें से कुछेक को मामूली चोटें आयी हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रथम द्रष्टया क्रैश लैंडिंग की वजह हैलीकाप्टर में तकनीकी खराबी लग रही है। दुर्घटना में हैलीकाप्टर को भी नुकसान पहुंचा है। सूत्रों के अनुसार, यह घटना आज सुबह 9:30 बजे की है। लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर का पिछला पंखा टूटने से यह दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में बीस सैनिक सवार थे। सेना के अभ्यास के दौरान यह घटना घटी। इस हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।