देहरादून: परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड स्वर्ग से कम नहीं है। बेहतर सरकार आये तो यहां देश भर का पर्यटन बढेगा, जबकि मौजूदा सीएम हरीश रावत ने हमेशा केंद्र शासित राज्य की पैरवी की। अब वो ही सीएम बनकर शराब, खनन के घोटाले कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले दिन से उत्तराखंड राज्य का समर्थन किया, जबकि कांग्रेस ने सपा सरकार को समर्थन दिया। उसी सपा ने मुजफ्फरनगर कांड किया। उन्होंने कहा कि इस राज्य को अटलजी ने बनाया। अब उसे मोदी जी संवारेंगे। भाजपा अध्यक्ष ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने ईमानदार सरकार दी। कांग्रेस, सपा, बसपा, आप के नेताओं को परेशानी हो रही है। मोदी के एक झटके से भ्रष्टाचारी, आतंकी, हवाला कारोबारी परेशान हैं। भ्रष्ट नेता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वन रैंक, वन पेंशन पर कांग्रेस को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। राहुल गांधी की दादी के ज़माने से ये मुद्दा लटका था, जो मोदी सरकार ने पूरा किया। अमित शाह ने कहा की भाजपा ने हर साल राज्य को 26 हज़ार करोड़ का बजट दिया। ये बजट कांग्रेस नेताओं के घर पर लग गया। उन्होंने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि अब गोली के ज़वाब में अब गोला जाता है। अमित शाह ने कहा की पहले सीमा पार से आने वाली गोली के लिए भी दिल्ली से मंजूरी लेनी पड़ती थी।
अब सेना सीधे करारा जवाब देती है।