ताज़ा खबरें
अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त जमानत
बीजेपी के अमित मालवीय और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

त्रिवेंद्रम: कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ शनिवार को त्रिवेंद्रम कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। शशि थरूर पर अपनी किताब में हिंदू महिलाओं को कथित रूप से बदनाम करने का आरोप है। उसी आरोप में उनकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने यह वारंट जारी किया है।

तिरुवनंतपुरम: केरल सरकार ने शुक्रवार को राज्य में राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) से जुड़ी सभी गतिविधियों को रोकने का आदेश दिया। यह आदेश लोगों के बीच पैदा इस आशंका के मद्देनजर लिया गया कि विवादित संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के बाद एनपीआर के जरिये अंतत: राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सरकार ने एनपीआर को स्थगित रखने का फैसला किया है क्योंकि आशंका है कि इसके जरिये एनआरसी लागू की जाएगी। 

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के कार्यालय ने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि एनपीआर '' संवैधानिक मूल्यों से दूर करता है और यह मामला उच्चतम न्यायालय में विचारधीन है। राज्य की माकपा नीत सरकार की ओर से यह फैसला राज्य के विभिन्न हिस्सों में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बीच किया गया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल ने भी सीएए के खिलाफ बढ़े गुस्से के बीच एनपीआर को तैयार एवं अद्यतन करने संबंधी सभी गतिविधियों को रोक दिया था।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने महिला कार्यकर्ताओं को सुरक्षा मुहैया कराते हुए सबरीमला मंदिर में प्रवेश करने का केरल सरकार को निर्देश देने से इनकार कर दिया। न्यायालय ने दो महिला कार्यकर्ताओं की याचिका पर कोई आदेश देने से मना कर दिया है। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि यह मुद्दा ‘‘काफी भावोत्तेजक’’ है और वह नहीं चाहता कि स्थिति ‘‘विस्फोटक’’ हो जाए। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि ‘‘सुविधा में संतुलन’’ बनाने की आवश्यकता है।

मामले पर आज कोई आदेश पारित नहीं किया जाता है क्योंकि इस मामले को पहले ही सात सदस्यीय पीठ के पास भेज दिया गया है। न्यायालय ने कहा कि वह मामले पर जल्द से जल्द सुनवाई के लिए वृहद पीठ गठित करेगा। पीठ में न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत भी शामिल थे।

वायनाड: केरल से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में देश में बढ़ती हिंसा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि लोग अपने हाथ में कानून इसलिए ले रहे हैं क्योंकि इस देश को चलाने वाला शख्स हिंसा में विश्वास रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत दुनियाभर में दुष्कर्म की राजधानी के तौर पर जाना जाता है। राहुल ने कहा, 'भारत दुनियाभर में दुष्कर्म की राजधानी के तौर पर जाना जाता है। दूसरे देश यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों भारत अपनी बेटियों और बहनों की सुरक्षा करने में नाकाम है। यूपी से एक भाजपा विधायक पर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है और प्रधानमंत्री ने इसपर एक शब्द तक नहीं कहा।'

कांग्रेस नेता ने कहा, आपने देश भर में हिंसा में वृद्धि देखी है, 'अराजकता और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं। रोजाना हम तरह की खबरें पढ़ते हैं कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और पिटाई की घटनाएं हो रही है। अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा हो रही है, उनके खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। दलितों के खिलाफ हिंसा हो रही है, उन्हें पीटा जा रहा है, उनके हाथ काटे जा रहे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख