ताज़ा खबरें
मंत्री शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, जांच के लिए एसआईटी गठित

रांची: चारा घोटाले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिवानंद तिवारी के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग करने वाली याचिका को झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट का निर्णय बुधवार बुधवार को आया। इस मामले की सुनवाई अक्टूबर 2014 में कोर्ट ने पूरी कर ली थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था। नीतीश कुमार और शिवानंद तिवारी के लिए यह राहत भरा आदेश है। सीबीआई इससे पहले कोर्ट से कह चुकी है कि इन दोनों को आरोपी बनाने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि केस में कोई दम नहीं है। सीबीआई ने कोर्ट में कहा है कि वह दोनों लोगों की मामले से संबंधित जांच कर चुका है और उन्हें कुछ भी ऐसा नहीं मिला, जिससे दोनों को आरोपी बनाया जा सके।

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में एक नाबालिग रेप पीड़िता से दोबारा रेप का मामला सामने आया है। 15 साल की नाबालिग रेप पीड़िता का यहां के एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा था। अस्पताल परिसर में ही यहां के एक सिक्योरिटी गार्ड ने कथित तौर पर पीड़िता के साथ दोबारा रेप किया। पुलिस ने रेप के आरोपी लड़के को कुछ दिन पहले गिरफ्तार करके रिमांड पर भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती किया था। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने कथित तौर पर पीड़िता के साथ रेप किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अनूप टी मैथ्यू ने बताया कि हमने इस संबंध में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, लेकिन मुख्य आरोपी फरार है।

जमशेदपुर: संदिग्ध माओवादियों ने आज (रविवार) पश्चिमी सिंहभूम जिले में घाटकुरी और समीपवर्ती रोवान गांवों में सड़क निर्माण कार्य में लगे आठ वाहनों को आग लगा दी। पुलिस अधीक्षक माइकल राज एस ने बताया ‘‘हमें सूचना मिली कि सीपीआई :माओवादियों: का एक समूह देर रात करीब दो बजे घाटकुरी और रोवान गांवों में निर्माण स्थल पर एकत्र हुआ और चार डंपरों, एक ग्रेडिंग मशीन तथा तीन जेसीवी में आग लगा दी।’’ उन्होंने बताया कि निर्माण कंपनी पिछले दस दिनों से गांवों में सड़क निर्माण कर रही है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, सुरक्षा कर्मियों ने उग्रवादियों का पता लगाने के लिए एक तलाशी अभियान छेड़ दिया है।

पलामू: पलामू जिले के छतरपुर थानाक्षेत्र के कालापहाड़ पंचायत के कसियार टोले के पास बुधवार शाम साढ़े पांच बजे एंटी नक्सल ऑपरेशन से लौट रही हुसैनाबाद पुलिस की वैन को नक्सलियों ने लैंडमाइंस लगा कर उड़ा दिया। घटना में सात जवान शहीद हो गए, जबकि सात घायल हो गए। घायलों का छतरपुर अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना के तत्काल बाद नक्सलियों और पुलिस के बीच करीब दो घंटे तक मुठभेड़ भी हुई। डीआईजी साकेत सिंह और एसपी मयूर पटेल छतरपुर पहुंच चुके थे। देर रात घायल जवानों को रांची भेजने की व्यवस्था की जा रही थी। एंटी नक्सल अभियान में शामिल पुलिस का दस सदस्यीय दल हुसैनाबाद लौट रहा था। इसमें एक चौकीदार और ड्राइवर भी था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख