ताज़ा खबरें
राहुल गांधी बिहार में 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में करेंगे शिरकत
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन
पीएम मोदी ने पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज 'पंबन' का किया उद्घाटन
बीड मस्जिद विस्फोट मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर लगा यूएपीए

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड के किसानों को नए साल की सौगात का ऐलान किया। राज्य सरकार किसानों को खरीफ के लिए हर साल प्रति एकड़ पांच हजार रुपए देगी। जिनकी जमीन कम है, उन्हें भी न्यूनतम पांच हजार सालाना मिलेंगे। राशि चेक के माध्यम से दी जाएगी। योजना के दायरे में अधिकतम पांच एकड़ जमीन वाले ही किसान आएंगे। योजना से राज्य के 22.76 लाख लघु और सीमांत किसान लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के नाम इसकी शुरुआत होगी।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2019-20 के बजट में इस योजना का प्रावधान किया जा रहा है। इसपर सरकार के लगभग 2250 करोड़ खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को पूरा करने में यह काफी सहायक साबित होगी। किसानों को बीज, खाद और अन्य कृषि निवेश के लिए दूसरों पर या बैंक पर निर्भर नहीं रहना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूर्ण रूप से कृषक कल्याण की योजना होगी। सीधे किसानों के खाते में पैसे जाने से कृषक अपनी मर्जी से फसल के लिए बीज, खाद आदि खरीद सकेंगे। इससे कृषि की उत्पादकता बढ़ेगी। यह राशि किसानों को वापस नहीं करनी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत खरीफ अंतर्गत धान की फसल के लिए 45 लाख एकड़ जमीन पर इसका लाभ किसानों को दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। इसी के तहत राज्य में 14.85 लाख किसानों की फसल बीमा के लिए 66 करोड़ रुपए सालाना प्रीमियम भी राज्य सरकार दे रही है। इसके साथ ही किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर लोन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख