ताज़ा खबरें
राहुल गांधी बिहार में 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में करेंगे शिरकत
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन
पीएम मोदी ने पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज 'पंबन' का किया उद्घाटन
बीड मस्जिद विस्फोट मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर लगा यूएपीए

रांची: झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की को आय से अधिक संपत्ति के मामले में आज केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार कर लिया। तिर्की को आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई की विशेष टीम ने आज सुबह उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने तिर्की को विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा की अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने श्री तिर्की के खिलाफ वर्ष 2010 में आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस वर्ष 19 नवंबर को उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था, जिसके आधार पर सीबीआई ने श्री तिर्की को गिरफ्तार कर लिया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख