- Details
हैदराबाद: हैदराबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार को एक अंतरिम आदेश में हैदराबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और साइबराबाद पुलिस आयुक्त को किसी राजनीतिक दल या संगठन को विश्वविद्यालय परिसर में बैठक की अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया। एचसीयू 17 जनवरी को दलित शोधार्थी रोहित वेमुला की खुदकुशी और कुलपति अप्पा राव पोडिले के ड्यूटी पर बहाल होने के बाद से विवाद के केन्द्र में है। न्यायमूर्ति ए रामा लिंग्सवारा राव ने अंतरिम आदेश में रजिस्ट्रार और पुलिस आयुक्त को विश्वविद्यालय परिसर में किसी राजनीतिक दल या संगठन को बैठक की अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया। यह आदेश प्रोफेसर जी विनोद कुमार द्वारा दायर याचिका पर दिया गया।
- Details
हैदराबाद: प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने शनिवार को हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की जल्द नियुक्ति पर जोर देते हुए कहा कि व्यवस्था पर पहले से ही इतने दबाव के बीच रिक्तियों की संख्या इस साल 500 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने ‘पूर्व की प्रक्रिया’ (कॉलेजियम प्रणाली) के तहत नियुक्ति की प्रक्रिया बहाल करने की अपनी इच्छा व्यक्त की है और करीब 130 न्यायाधीशों की नियुक्ति का मुद्दा कानून मंत्रालय के पास विचारार्थ है। प्रधान न्यायाधीश यहां ‘राज्य कानून सेवा प्राधिकरणों की 14वीं अखिल भारतीय बैठक’ का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा, 'संवैधानिक संशोधन (राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग या एनजेएसी से संबंधित) पर चुनौती पैदा होने के कारण नियुक्ति की प्रक्रिया में कुछ देरी हुई।' ठाकुर ने कहा, 'मामला सुलझने के बाद कानून मंत्री (डीवी सदानंद गौड़ा) ने प्रक्रिया के ज्ञापन में संशोधन की प्रक्रिया में समय लगने की संभावना को महसूस करते हुए मुझे एक पत्र लिखकर कहा कि सरकार पूर्व की प्रक्रिया के आधार पर प्रक्रिया बहाल करना चाहती है।
- Details
हैदराबाद: पीएचडी के छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी मामले में पिछले कुछ माह से छात्रों की उग्र गतिविधियों के केंद्र रहे हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बुधवार सुबह विद्यार्थियों ने फिर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कैंपस के गेट को तोड़ दिया, उसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। यह झड़प उस समय हुई जब यूनिवर्सिटी का शीर्ष पैनल एक लोकपाल ( ऑम्बुड्ज़्मैन) , एक भेदभाव निरोधक अधिकारी और समान अधिकार सेल के लिए नियुक्ति पर चर्चा कर रहा था। छात्रों की मांग है कि वाइस चांसलर अप्पा राव को लोकपाल के चयन की प्रक्रिया से अलग रखा जाए क्योंकि रोहित के खुदकुशी मामले में वे (वीसी) खुद आरोपों के घेरे में हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्र वीसी अप्पा राव को हटाने की मांग कर रहे हैं। भारी सुरक्षा और बैरिकेड्स के बावजूद इन छात्रों ने राव के ऑफिस में प्रवेश करने की भी कोशिश की। कैंपस का गेट तोड़ने पर उन्हें हिरासत में लिया गया है। मामले में करीब 70 छात्रों को हिरासत में लिया गया है। छात्रों के समूह यूनिवर्सिटी कैंपस और इसके बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि कैंपस को सबके लिए खुला रखा जाए। गौरतलब है कि पीएचडी स्कॉलर रोहित वेमुला ने 17 जनवरी को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
- Details
हैदराबाद: हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ ने दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के बाद सुखिर्यों में आये विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए आज (बुधवार) राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध किया और कुलपति अप्पा राव पोडिले को हटाये जाने की मांग की। हैदराबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष जुहेल के पी ने मुखर्जी को पत्र लिखकर उनका ध्यान परिसर में व्याप्त तनाव की ओर आकृष्ट किया है और राव की अगुवाई वाले विश्वविद्यालय प्रशासन पर जनवरी में रोहित की खुदकुशी के मामले से निपटने में खामियों का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘हम परिसर में व्याप्त तनाव के बारे में सूचित करना चाहेंगे। प्रो अप्पा राव पोडिले रोहित वेमुला की खुदकुशी के मामले में आरोपी हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा नियुक्त दो सदस्यीय तथ्यान्वेषी समिति ने इस ओर इशारा किया था कि कुलपति अप्पा राव के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले में सही से काम नहीं किया।’’
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






