ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

हैदराबाद: तेलंगाना में तेदेपा को आज एक बड़ा झटका लगा जब विधानसभा में इसके सदन के नेता एर्राबेल्ली दयाकर राव और एक अन्य विधायक प्रकाश गौड ने सत्तारूढ़ टीआरएस का दामन थाम लिया। तेदेपा के वरिष्ठ नेता रहे दयाकर आज रात यहां मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की मौजूदगी में टीआरएस में शामिल हो गए। दयाकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं और प्रकाश गौड मुख्यमंत्री की मौजूदगी में टीआरएस में शामिल हो गए क्योंकि तेलंगाना के लोगों के साथ केवल टीआरएस ही न्याय कर सकती है ।’ हैदराबाद में राजेंद्रनगर से विधायक गौड ने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए टीआरएस में शामिल हुए हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख