- Details
हैदराबाद: हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (एचसीयू) के 25 छात्रों और दो संकाय सदस्यों को कुलपति अप्पा राव पोडिले के आवास में तोड़फोड़ करने और पुलिसकर्मियों पर पथराव करने की घटनाओं के सिलसिले में आज गिरफ्तार कर लिया गया। गचीबोअली पुलिस निरीक्षक जे रमेश के मुताबिक सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, अनाधिकार प्रवेश करने, सरकारी अधिकारियों को अपना कर्तव्य निभाने से रोकने और कल की घटना के सिलसिले में आईपीसी की अन्य संबद्ध धाराओं के तहत अब तक दो मामले दर्ज किए गए हैं। रमेश ने बताया कि दोनों घटनाओं के सिलसिले में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 25 छात्र और दो संकाय सदस्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि छात्रों ने कल एचसीयू कुलपति अप्पा राव पोडिले के आधिकारिक आवास में तोड़फोड़ की और पुलिस को छात्रों के एक समूह पर उस वक्त लाठीचार्ज करना पड़ा जब वे लोग उनके ढाई महीने के अवकाश के बाद पदभार फिर से संभालने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
- Details
हैदराबाद: जेएनयू छात्र संघ के नेता कन्हैया कुमार ने आज (बुधवार) आरोप लगाया कि रोहित वेमुला के आत्महत्या मुद्दे और इसके बाद के घटनाक्रमों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सरकार ने जेएनयू के मुद्दे को हवा दी। विमान से आज दोपहर यहां आने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्र सरकार ‘रोहित कानून’ नहीं लाती है। उनके साथ में माकपा के स्थानीय नेता भी थे। उन्होंने कहा, सरकार ने रोहित वेमुला के मुद्दे को दबाने के लिए जेएनयू मुद्दे का इस्तेमाल किया। लेकिन हम सब जानते हैं कि अगर हम अलग भी हों तो जब देश में इंसाफ की बारी आती है तो हम एक हैं। यही कारण है कि जैसे ही मैं जेल से बाहर आया जेएनयूएसयू की ओर से मैंने सोचा कि हैदराबाद जाउंगा। दिल्ली के बाहर मेरी पहली यात्रा हैदराबाद की होगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में वेमुला की मां भगत सिंह की मां की तरह हैं। सामाजिक न्याय के लिए संयुक्त कार्रवाई समिति के आमंत्रण पर कुमार को कैंपस में एक बैठक को संबोधित करना है। एचसीयू के छात्रावास में 17 जनवरी को आत्महत्या करने वाले दलित शोधार्थी वेमुला को इंसाफ के लिए इस संगठन ने आंदोलन किया। कन्हैया ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, आज मैं सबसे पहले रोहित वेमुला की मां राधिका और उसके भाई राजा से मिलूंगा।
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार हैदराबाद पहुंचे, यूनिवर्सिटी में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक
- Details
हैदराबाद: इस साल जनवरी महीने में दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के बाद हैदराबाद विश्वविद्यालय में बुधवार को एक बार फिर तनाव का माहौल है और ऐसे में जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार यहां पहुंच गए हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यहां पर मीडिया और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। मंगलवार के बवाल के बाद प्रशासन ने पहले ही क्लासेस सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी हैे। मंगलवार को वीसी को उनके कार्यालय में छह घंटों तक कुछ छात्रों ने बंधक बनाकर रखा था और पुलिस के आने पर पथराव भी किया। इसके बाद पुलिस ने करीब 25 छात्रों को हिरासत में ले लिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति पी. अप्पा राव के दो महीने की छुट्टी के बाद वापस लौटने का छात्रों ने जमकर विरोध किया। छात्रों ने कुलपति पर शोधार्थी रोहित वेमुला की आत्महत्या का दोषी होने का आरोप लगाते हुए उनके आवास में ही बने दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ की और विश्वविद्यालय के इस शीर्ष अधिकारी को छह घंटों तक वहां बंधक बनाए रखा।
- Details
हैदराबाद: दलित छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी के मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन के चरम पर होने के समय लंबी छुट्टी पर गए हैदराबाद यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अप्पा राव पोडिले ने मंगलवार को कुछ छात्रों की ओर से किए गए विरोध-प्रदर्शन और अपने आधिकारिक आवास में की गई तोड़फोड़ के बीच फिर से पदभार संभाल लिया। कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति अप्पा राव के फिर से पद संभालने के विरोध में उनके आधिकारिक आवास में दाखिल हो गए, खिड़कियां तोड़ डाली, दरवाजे और टीवी सहित कुछ अन्य सामान भी तोड़ डाले। बीते 17 जनवरी को वेमुला की खुदकुशी के बाद सवालों से घिरे अप्पा राव 24 जनवरी को लंबी छुट्टी पर चले गए थे। प्रदर्शनकारी छात्र उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे और वेमुला के लिए इंसाफ मांग रहे थे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल सहित कई बड़े नेताओं ने उस वक्त हैदराबाद यूनिवर्सिटी का दौरा किया था और छात्रों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की थी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






