ताज़ा खबरें
बंगाल: मुर्शिदाबाद हिंसा में तीन की मौत, 110 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
'यह सेना वेना सब नकली है, यह सब बीजेपी वाले हैं': अखिलेश यादव
नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों पर कब्जा लेने के लिए ईडी ने भेजे नोटिस
जम्मू में मुठभेड़ में सेना के जेसीओ शहीद, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

हैदराबाद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने को लेकर अनिच्छुक नहीं हैं तथा उनकी बहन प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, हालांकि अधिकतर पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि वे ऐसा करें। पार्टी महासचिव ने बताया कि वह अनिच्छुक नहीं हैं। यह बस समय की बात है। उन्हें अपना समय चुनने दीजिए। राजनीति में समय महत्वपूर्ण होता है। लिहाजा, नेतृत्व को अपना समय स्वयं तय करने दीजिए। सिंह ने कहा कि जहां तक प्रियंका गांधी की बात है, वह अभी तक राजनीति में नहीं हैं। उन्हें राजनीति में आने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। यह उनका अपना निर्णय है तथा हमें उसका सम्मान करना चाहिए। दिग्विजय ने कहा कि अधिकतकर कांग्रेस जन चाहते हैं कि वे राजनीति में आये और इसमें कोई सन्देह नहीं है। किन्तु वास्तविक समय वहीं तय करेंगी, हम नहीं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख