नई दिल्ली: जेएनयू परिसर में नौ फरवरी को आयोजित कार्यक्रम का आज (सोमवार) एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार उस भीड़ का हिस्सा है, जिसमें कुछ लोग भारत विरोधी नारे लगा रहे हैं। बहरहाल वीडियो में यह नहीं दिखता कि कन्हैया भारत विरोधी नारे लगा रहे हैं। एक जगह कन्हैया कुछ पुलिस अधिकारियों के नजदीक खड़े दिखते हैं और कुछ युवकों का परिचय पत्र जांच रहे हैं जो संसद हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी पर लटकाने के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हुए थे। बहरहाल वीडियो में यह नहीं दिखता कि कन्हैया भारत विरोधी नारे लगा रहे हैं। पुलिस के एक सूत्र ने कहा कि वीडियो की वे जांच कर रहे हैं। जिस दिन कन्हैया को गिरफ्तार किया गया था, उस दिन एक अन्य वीडियो अदालत कक्ष में चलाया गया था। सात मिनट के वीडियो में आधा चेहरा ढंका एक युवक ‘आजाद कश्मीर’ की मांग करते हुए नारे लगाता दिख रहा है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हुई है। इस वीडियो में कुछ युवक पुलिस अधिकारियों से परिसर से बाहर जाने के लिए कह रहे हैं।
इससे पहले दिल्ली पुलिस के आयुक्त बी एस बस्सी ने आज दावा किया कि कन्हैया ने विवादास्पद कार्यक्रम के दौरान भारत विरोधी नारेबाजी की थी।