ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

नई दिल्ली: पश्चिम बगांल विधानसभा चुनावों में भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दासमुंशी को अपना उम्मीदवार घोषित किया। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की ओर से जारी 42 प्रत्याशियों की दूसरी सूची में दासमुंशी का नाम आया है। पार्टी अभी तक 95 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। कांग्रेस ने संकेत दिया है कि वह 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए 100 से ज्यादा सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी। शेष सीटों पर वाम दल चुनाव लडे़ंगे। विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में कांग्रेस और वाम दलों के बीच तालमेल हुआ है। पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान पति प्रियरंजन दासमुंशी की सीट रायगंज पर दीपा को सीपीएम के मोहम्मद सलीम के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। उन चुनावों में ममता बनर्जी ने प्रियरंजन दासमुंशी के भाई सत्य रंजन दास मुंशी को दीपा के खिलाफ टिकट दिया था। दूसरी सूची में जिन बड़े नेताओं का नाम आया है, उनमें रानाघाट उत्तर पश्चिम सीट से वरिष्ठ नेता शंकर सिंह और बिधाननगर सीट से अरुणाभ घोष प्रमुख हैं।

कांग्रेस ने अपनी सूची में लगभग सभी मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख