ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

नई दिल्ली: भाजपा ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सुभाष चंद्र बोस के पौत्र चंद्रकुमार बोस को अपना उम्मीदवार घोषित किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘ममता बनर्जी के खिलाफ चंद्रकुमार बोस भाजपा के उम्मीदवार होंगे।’ भाजपा इस बार के चुनावों में पश्चिम बंगाल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। बोस ने कहा कि लोगों ने 2011 में जिस बदलाव के लिए तृणमूल कांग्रेस को वोट देकर सत्ता में पहुंचाया था वह नहीं आया और केवल भाजपा परिवर्तन लाने में सक्षम है। अपनी जीत की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर बोस ने कहा कि यह उनकी बात नहीं है बल्कि पश्चिम बंगाल की जनता की बात है। पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटें हैं जहां चार अप्रैल से पांच मई तक छह चरणों में मतदान होगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख