ताज़ा खबरें
निर्मला सीतारमण पर कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश
कांग्रेस घोषणापत्र: महिलाओं को आर्थिक मदद, मुफ्त बिजली का वादा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 26 नवंबर से पहले पूरा करना होगा: सीईसी
महाराष्ट्र: चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और डीजीपी से मांगा स्पष्टीकरण
उज्जैन महाकाल मंदिर के गेट की दीवार गिरी, दो लोगों की मौत,कई दबे
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी में आप से आगे निकली बीजेपी, 18वीं सीट जीती

पटना (जनादेश ब्यूरो): नीट पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। ईओयू ने पेपर लीक कांड से जुड़ा शख्स सिंटू कुमार को गिरफ्तार किया है। ईओयू ने सिंटू कुमार को देवघर से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही ईओयू चिंटू को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुई है। इसके अलावा मामले में अन्य 10 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

ईओयू ने शुक्रवार देर रात 1 बजे सिंटु को गिरफ्तार किया है। आज ईओयू सिंटु को पटना लेकर आएगी। सिंटू ने भी पूछताछ करे जाने पर तुरंत ही अपना गुनाह कबूल कर लिया है। रवि अत्री गैंग से प्रश्नपत्र और उत्तर तालिका मिलने की बात भी उसने स्वीकार की है। रवि अत्री गैंग ने प्रश्नपत्र और आंसर शीट मिलने के बाद व्हॉट्सएप के जरिए अमित आनंद और नीतीश कुमार को भेजा था।

बिहार पुलिस के मुताबिक, नीट पेपर लीक मामले में इन दोनों का सीधा कनेक्शन है। पुलिस ने इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी है। साथ ही अब इस मामले में संजीव मुखिया का नाम भी सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक संजीव मुखिया नीट पेपर लीक मामले की प्रमुख कड़ी है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस संजीव मुखिया की भी गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है।

दूसरे राज्यों में सक्रिय गिरोह से भी जुड़े हो सकते हैं तार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई यानी ईओयू इस मामले की परत दर परत जांच कर रहे हैं। ईओयू इस रैकेट की तह तक पहुंचने की कोशिशों में लगा हुआ है। पुलिस उस लिंक का भी पता लगाने में लगी है, जिसके जरिए नीट पेपर सॉल्वर गैंग तक पहुंचा जा सके। आपको बता दें कि पेपर लीक मामले में अत्री गिरोह का भी नाम कुछ दिन पहले सामने आया था। सूत्रों के अनुसार अत्री गिरोह के सदस्यों ने बिहार में सिकंदर और संजीव को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख