ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

शिमला: विधानसभा चुनाव में नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन शिमला जिले से सात उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए। चोपाल विधानसभा में दो उम्मीदवारों, धीरेन्द्र सिंह चौहान और उदय सिंह ने अपना नामांकन वापस लिया है जबकि कसुम्पटी से पृथ्वी विक्रम सैन ने अपना नाम वापिस लिया है।

उधर शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भी दो नामांकन वापस लिए गए है। खेम राज और देवन्द्र ने अपने नामांकन वापस लिए है। जुब्बल कोटखाई से रोशन लाल ने भी अपना नाम वापिस लिया है।

शिमला जिला में नाम वापिस लेने के बाद अब चोपाल विधान सभा क्षेत्र में में चार उम्मीदवार, ठियोग में पांच, कसुम्पटी में सात उम्मीदवार, शिमला शहर में 6 उम्मीदवार शिमला ग्रामीण में चार और जुब्बल कोटखाई में तीन, रामपुर में 5, और रोहडू में चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख