ताज़ा खबरें

लखनऊ: राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के अध्यक्ष जीआर चिंतला ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नाबार्ड द्वारा कृषक उत्पादक संगठन, लंबे समय से विलंबित सिंचाई परियोजनाओं, महिला सशक्तिकरण, कारीगरों के उत्थान जैसे क्षेत्रों में निभाई जाने वाले बहुपक्षीय विकास भूमिका की सराहना की।

नाबार्ड के अध्यक्ष जीआर चिंतला ने बताया कि भारत सरकार द्वारा निर्मित आत्मनिर्भर परियोजना का सपना तब साकार होगा। जब राज्य में लिए जा रहे कदमों को स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार में कृषि विज्ञान केन्द्रों का समर्थन करते हुए प्रत्येक ब्लॉक में एफपीओ के गठन करने जैसी प्राथमिकताओं की रूपरेखा का वर्णन किया। जिलों की सभी प्रमुख सड़कें एक्सप्रेसवे जैसी प्रमुख संपर्क परियोजनाओं से जोड़ी जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कोविड लॉक डाउन के दौरान नाबार्ड के विकास भागीदारों द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की और ग्रामीण कोविड योद्धाओं पर एक पुस्तिका का विमोचन भी किया।

 

 

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख