ताज़ा खबरें

लखनऊ: सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत ठीक होने पर बुधवार देर शाम मेदांता अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। अब उनकी हालत ठीक है। हालांकि कुछ दिन बाद डॉक्टरों ने बुलाया है। वह 14 दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली है। बुधवार को छुटटी के वक्त मुलायम सिंह की पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री को डिस्चार्ज कर दिया गया है।  सप्ताह भर बाद दिखाने के लिए बुलाया गया है। इस दौरान उनकी जांच की जाएगी। फिर आगे के इलाज की दिशा तय होगी।पूर्व मुख्यमंत्री 6 अगस्त को पेट दर्द और पेशाब संबंधी समस्या की शिकायत पर मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे।

जांच के दौरान गुर्दे और पेशाब में संक्रमण की पुष्टि हुई थी तबसे वह लगातार अस्पताल में भर्ती हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख