ताज़ा खबरें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना काल में सेवा के साथ-साथ अपने विकास कार्यों के माध्यम से प्रदेश ने देश दुनिया के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया। सीएम योगी ने कहा कि देश की स्वाधीनता के महत्व को प्रत्येक व्यक्ति को समझना होगा और इस स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सार्थक प्रयास करना होगा।

सीएम ने कहा कि आज पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोविड-19 से जूझ रहा है। कोविड-19 के विरुद्ध प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से व्यवस्थित रूप में कार्य योजना प्रारम्भ हुई, उसी का परिणाम है कि दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत सुरक्षित और संतोषजनक स्थिति में है। कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए कोरोना वॉरियर्स के रूप में जनप्रतिनिधियों, शासन-प्रशासन के अधिकारियों/कर्मचारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वच्छताकर्मियों, पुलिस और मिलिट्री से जुड़े जवानों ने सराहनीय कार्य किया है।

 

सीएम योगी ने आगे कहा कि कोरोना काल खण्ड में प्रधानमंत्री ने एक लाख 70 करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज से देश की सबसे बड़ी खाद्यान्न योजना को प्रारम्भ किया। इसके माध्यम से 80 करोड़ लोगों को नि:शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 18 करोड़ लोगों को अप्रैल से लेकर अब तक अनवरत महीने में दो बार खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रमिकों, स्ट्रीट वेण्डरों, गरीब, प्रवासी कामगारों/श्रमिकों को खाद्यान्न और भरण-पोषण भत्ता उपलब्ध करावाने का कार्य किया गया है। उत्तर प्रदेश की मशीनरी ने पूरी टीम भावना के साथ काम किया है। उत्तर प्रदेश ने कोरोना काल खण्ड में सेवा के साथ-साथ अपने विकास कार्यों के माध्यम से देश और दुनिया के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया।

उन्होने कहा कि भारत की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखना है तो हमें भारत को एक महाशक्ति के रूप में प्रस्तुत करना होगा। प्रधानमंत्री ने भारत को महाशक्ति बनाने के उद्देश्य से आत्मनिर्भर भारत का जो मंत्र दिया है, यह मंत्र ही भारत को महाशक्ति बना सकता है। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर पैकेज के माध्यम से देश और प्रदेश सशक्त हो रहे हैं। 

 

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख