ताज़ा खबरें
पश्चिम बंगाल: बीरभूम में होली पर झड़प के बाद तनाव, इंटरनेट बंद
बिहार में अररिया के बाद अब मुंगेर में भी पुलिस अधिकारी की हत्या
सोनीपत में बीजेपी नेता सुरेंद्र जवाहरा की हत्या, पड़ोसी ने मारी गोली

लखनऊ: कानपुर जिले के बिकरु गांव में गुरुवार रात को हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके साथी बदमाशों ने आठ पुलिसकर्मियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में सियासत भी हो रही है। मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है।  प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि यूपी में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। कानून व्यवस्था उनके सामने नतमस्तक है। योगी राज में प्रदेश में क्राइम टॉप पर पहुंच गया है। 

प्रियंका ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा- देश में हत्याओं के आंकड़ें देखें तो यूपी पिछले 3 सालों से लगातार टॉप पर रहा है। हर दिन औसतन 12 हत्या के मामले आते हैं। 2016-2018 के बीच में बच्चों पर होने वाले अपराध यूपी में 24 फीसदी बढ़ गए।  प्रियंका गांधी ने कहा है कि प्रदेश के गृह विभाग और सीएम ने इन आंकड़ों पर पर्दा डालने के अलावा किया ही क्या है? आज उसका नतीजा है कि यूपी में अपराधी बेलगाम हैं। उनको सत्ता का संरक्षण है। कीमत हमारे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी व जवान चुका रहे हैं।  

इसके अलावा प्रियंका गांधी ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि कानपुर कांड में शहीद हुए पुलिस अधिकारी देवेन्द्र मिश्र का वरिष्ठ अधिकारियों को मार्च में लिखा गया पत्र इस नृशंस वारदात का अलार्म था। आज कई खबरें आ रही हैं कि वो पत्र गायब है। ये सारे तथ्य यूपी के गृह विभाग की कार्यशैली पर एक गंभीर प्रश्न उठाते हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख