ताज़ा खबरें
पश्चिम बंगाल: बीरभूम में होली पर झड़प के बाद तनाव, इंटरनेट बंद
बिहार में अररिया के बाद अब मुंगेर में भी पुलिस अधिकारी की हत्या
सोनीपत में बीजेपी नेता सुरेंद्र जवाहरा की हत्या, पड़ोसी ने मारी गोली

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ती दशा पर आंख बंदकर बैठे हैं। अपने कार्यकाल के अधिकांश समय जनहित की कोई योजना न पाने वाले अब विदाई के समय पत्थरों पर अपना नाम छपवाने में सक्रियता दिखा रहे हैं। जनता सच्चाई जानती है। उन्होंने शनिवार को जारी एक बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री हस्तिनापुर पहुंच कर तथाकथित वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करेंगे। इससे क्या मिलने वाला है? हस्तिनापुर को रेल मार्ग और हाइवे से जोड़ने की मांग पिछले 70 वर्षों से जनता करती आ रही है। भाजपा सरकार का भी ध्यान इधर नही गया। भाजपा सपने दिखाकर लोगों को बहकाने का काम बड़ी चतुराई से करती हैं।

उन्होंने कहा, भाजपा सरकार की एक विशेषता यह भी है कि वह अपने काम का ब्यौरा देने से कतराती है। कोरोना की जांच के सही आंकड़े नहीं मिलते हैं। भाजपा सरकार यह नहीं बताती कि पिछले तीन सालों में उसने जो वृक्षारोपण किया उसके पौधे कहां किस हालत में है। पर्यावरण संरक्षण भाजपा के लिए भ्रष्टाचार का एक रास्ता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को लगता है उसने कोई ऐसा मंत्र फूंक दिया है कि अब सदा के लिए बुंदेलखंड की प्यास भी बुझ जाएगी। भाजपा नेतृत्व की समस्या यह है कि उनमें सच्चाई का सामना करने की हिम्मत नहीं है। बुंदेलखंड में समाजवादी सरकार के समय ही पानी की टंकी लगी, पाइप बिछाए गए थे। भाजपा की सत्ता जाने में डेढ़ वर्ष ही बचा है। भाजपा ने अब तक प्रदेश को बदहाल बनाने का ही काम किया। जन-मन की आकांक्षाओं को कुचलने और लोकतंत्र को आहत करने में ही भाजपा ने अब तक पूरा समय लगा दिया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख