ताज़ा खबरें
पंजाब के मोगा में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या,बाजार कराया बंद
यूपी: संभल में धूमधाम से मनाई गई होली, फिर पढ़ी गई जुमे की नमाज
महाराष्ट्र में बीजेपी का शासन औरंगजेब से भी बदतर है : संजय राउत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पंजाब और उत्तर प्रदेश को उस मामले में नोटिस जारी किया है, जिसमें राजमार्ग पर एक प्रवासी महिला एक सूटकेस को खींच रही है और इस पर लगभग आधा लटका हुआ उसका बच्चा सो रहा है।आपको बता दें कि वायरल वीडियो में एक महिला अपने मासूम बेटे को ट्राली वाले सूटकेस पर लिटाकर खींचते हुए ले जा रही है। महिला के साथ कई अन्य लोग भी पैदल जा रहे हैं। श्रमिकों का यह दल पंजाब से पैदल चलकर आया। ये सभी झांसी और आसपास के जिलों के रहने वाले हैं। ये श्रमिक बुधवार को आगरा पहुंचे थे।

इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि पैदल चलते-चलते जब मासूम थक जाता है तो उसकी मां ने उसे ट्राली वाले सूटकेस पर लिटा दिया। इसके बाद मां ने कई किलोमीटर तक सूटकेस को खींचकर सफर तय किया। बुधवार को ये श्रमिक आगरा पहुंचे। सूटकेस पर लेटे मासूम को देखकर लोगों ने महिला से पूछा तो उसने बताया कि वो पंजाब से ऐसे ही सफर तय करके आई है। उसे झांसी तक जाना है। 

 

अखिलेश ने किया ट्वीट- बेबस लोगों ने खुद चला ली गाड़ी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बच्चे का फोटो ट्वीट कर लिखा, सरकार से उम्मीद करते करते जब हार गए तो आत्मनिर्भर होकर... बेबस लोगों ने अपनी गाड़ी खुद चला ली। 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख