ताज़ा खबरें
दिल्ली में 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल: सिरसा
उत्तराखंड हिमस्खलन में चार लोगों की मौत, 5 मजदूरों की तलाश जारी

रामपुर: समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने यह कहकर एक बार फिर से विवादों को हवा दे दी कि “मदरसों से नाथूराम गोड्से और प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोग नहीं निकलते हैं।” गोड्से ने महत्मा गांधी की हत्या की जबकि प्रज्ञा ठाकुर वर्तमान में भोपाल से बीजेपी सांसद हैं और उन मालेगांव बम धमाके की साजिश रचने का आरोप है।

मदरसों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने के केन्द्र सरकार के फैसले के बारे में पूछे जाने पर आजम खान ने कहा- “मदरसा से नाथूराम गोड्से या प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोग नहीं निकलते हैं। सबसे पहले यह घोषणा हो कि जो लोग नाथूराम गोड्से के विचारों को प्रचारित करत हैं उन्हें लोकतंत्र का दुश्मन घोषित किया जाएगा, जो लोग आतंकी घटनाओं में सक्रिय हैं उन्हें ईनाम नहीं दिया जाएगा।” अपने विवादित बयानों के लिए जाने जानेवाले आजम खान ने कहा कि अगर केन्द्र सरकार मदरसों की मदद करना चाहती है तो उसे वहां के स्टैंडर्ड में सुधार लाना चाहिए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख